shradh paksha
✕

तांत्रिक ने ऐसा क्या कहा कि पिता ने दे दी पुत्र की ​बलि

Updated: सोमवार, 27 नवंबर 2017 (21:59 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में बैगा (तांत्रिक) के कहने पर पिता ने अपने पुत्र की बलि चढ़ा दी है। पुलिस ने पिता और तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।
 
बलौदा बाजार जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के पलारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमेरा गांव में बैगा राजेश यादव (19) के कहने पर रामगोपाल पटेल (39) ने अपने पुत्र रूपेश (13) की बलि चढ़ा दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की 25 तारीख को रूपेश का क्षत-विक्षत शव उसके घर से बरामद किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तब उसके पिता पर शक हुआ। जब पुलिस ने पिता से पूछताछ की तब पिता रामगोपाल ने बताया कि उसने भूत-प्रेत से पीछा छुड़ाने के लिए अपने पुत्र की बलि दे दी। रामगोपाल ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में उसके सिर में चोट पहुंचाई। रामगोपाल ने बाद में बालक के लिंग को काट दिया।
 
अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान पटेल ने पुलिस को बताया कि उसे महसूस हो रहा था कि उसके सिर पर भूत-प्रेत का साया है। इसके बाद उसने बैगा राजेश यादव से संपर्क किया। बैगा यादव ने बताया कि भूत-प्रेत उसे प​रेशान कर रहे हैं और जब वह अपने पुत्र की बलि देगा तब वह इस समस्या से छुटकारा पा सकेगा। इसके बाद पटेल ने अपने बेटे की बलि दे दी।
 
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने पटेल को पुत्र की बलि देने के आरोप में तथा बैगा को आपराधिक षड्यंत्र करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है। (भाषा)

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने दी बधाई

पीएम मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष : सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

क्या विराट कोहली ने लिए प्रेमानंद महाराज से मिलने के 5 करोड़? क्रिकेटर की टीम ने बताया सच

कालिख के बाद गंगाजल से शुद्धिकरण, ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पहुंची कलश यात्रा

3 साल बाद RBI ने बढ़ाई ब्याज दरें, अब होम-कार लोन चुकाना होगा ज्यादा महंगा

अगला लेख