biodatamaker

सोमनाथ भारती के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पत्रकार से गाली गलौज की व कहा कि वे वेश्यावृत्ति करें

Updated: गुरुवार, 22 नवंबर 2018 (00:31 IST)
नोएडा। यहां एक समाचार चैनल में काम करने वाली एक महिला पत्रकार ने दिल्ली के मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ गाली-गलौज करने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में नोएडा के महिला थाने में मामला दर्ज कराया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
 
नगर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर नोएडा के सेक्टर 57 स्थित एक चैनल में काम करने वाली एक न्यूज एंकर ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके चैनल पर सीधे प्रसारण के दौरान दिल्ली के मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सोमनाथ भारती ने उनके साथ गाली-गलौज की तथा उनसे कहा कि वे वेश्यावृत्ति का धंधा करें।
 
न्यूज एंकर ने आरोप लगाया कि आप विधायक ने उनके चैनल के मालिकों को गाली देते हुए कहा कि वे भाजपा के दलाल हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आप विधायक सोमनाथ भारती पर इससे पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। इस नए विवाद ने भारती को एक बार फिर से चर्चाओं में ला दिया है। (भाषा)

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

राहुल गांधी के सामने छात्रा ने उठाया AI और Cyber Security का मुद्दा, पूछा- महंगी पढ़ाई से गरीब छात्रों का क्या होगा

बाढ़ प्रभावितों के लिए प्रशासनिक मशीनरी को पूरी तरह सक्रिय, CM योगी के निर्देश पर राहत-बचाव कार्य तेज

पूर्वी यूपी की विरासत और झरनों से रूबरू होंगे 80 बाइकर्स, ‘द राइडिंग चैप्टर्स-2’ में दिखेगा उत्तर प्रदेश का नया अंदाज

122 बच्चों की पढ़ाई 2 कमरों में कैद, स्कूल भवन गिरने के 3 साल बाद भी नहीं बनी नई इमारत, 4 घंटे बाहर बैठे रहे बच्चे

राष्ट्रगान के बीच कार्यक्रम से चले गए यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सामने आया वीडियो

अगला लेख