Narak Chaturdashi
✕

स्मृति ईरानी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, कहा- संसद में अमेठी की समस्या नहीं उठाई

Updated: रविवार, 24 फ़रवरी 2019 (15:10 IST)
अमेठी (उप्र)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 वर्षों से अमेठी के सांसद ने कभी संसद में यहां की समस्या नहीं उठाई।
 
स्मृति ने गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि जिन नामदारों ने यहां 55 साल राज किया, उन्होंने कभी अमेठी के विकास एवं यहां के किसानों के लिए नहीं सोचा। देश की मोदी और यूपी की योगी सरकार के प्रयास का परिणाम है कि घोषणा के 23 दिन में किसान सम्मान निधि के तहत अमेठी के 3 लाख 80 हजार किसानों को हर साल 6,000 रुपए का लाभ मिलेगा।
 
उन्होंने कहा कि जो पिछले 15 सालों से अमेठी के सांसद हैं, उन्होंने कभी अमेठी की समस्या को संसद में नहीं उठाया। ऐसे नामदार लोगों ने केवल अमेठी के लोगों को छला है बल्कि गरीबों को धोखा दिया है जबकि उन्हीं के वोट की ताकत पर वे संसद पहुंचते रहे हैं। स्मृति ने अगले चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील करते हुए अमेठी में भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास के काम गिनाए। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

ग्रेटर नोएडा में 23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत, पूजा के लिए बालकनी से तोड़ रहे थे फूल

मंत्री नागर सिंह चौहान पर 20 साल से रिश्ते में होने का आरोप लगाने वाली महिला का यूटर्न, अब तारीफ में पढ़े कसीदे

देश में अफरा-तफरी फैलाने की योजना थी, गुजरात में मोदी का विपक्ष पर हमला

सिर्फ पढ़े-लिखे लोगों ने दिया वोट’, इसलिए हारे- एमएलसी नतीजों पर ओपी राजभर का बयान

सुप्रीम कोर्ट को क्यों याद आए विराट कोहली? दिवाली से जुड़ा है पूरा मामला, जानें

अगला लेख