sawan somwar

रेलवे ट्रेक पर मिला कर्नाटक विधान परिषद के डिप्टी स्पीकर धर्मे गौड़ा का शव

Updated: मंगलवार, 29 दिसंबर 2020 (10:51 IST)
बेंगलुरू। कर्नाटक विधान परिषद के उपाध्यक्ष एस. एल. धर्मे गौड़ा मंगलवार तड़के कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले में एक रेल की पटरी पर मृत मिले। पुलिस सूत्रों को उनके आत्महत्या करने का संदेह है।
 
जनता दल (सेक्युलर) के नेता धर्मे गोड़ा (64) के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। उनके भाई एस.एल. भोजे गौड़ा भी एमएलसी हैं।
 
सूत्रों के अनुसार गौड़ा अपनी निजी कार में सखारयापत्तना स्थित फार्महाउस से कल शाम को घर के लिए निकले थे, लेकिन पहुंचे नहीं और इसके बाद उनके परिवार तथा स्टाफ ने उनकी तलाश शुरू की। उन्होंने अपने चालक से कहा था कि वह किसी से बात करने जा रहे हैं और वह थोड़ी दूर ही रुक जाए। एक ‘सुसाइड नोट’ भी बरामद हुआ है।
 
मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने घटना पर स्तब्धता जाहिर करते हुए, इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने विधान परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में कुशलतापूर्वक संचालन के लिए एमएलसी की सराहना की। जद (एस) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा ने भी ट्वीट कर धर्मे गौड़ा के निधन पर स्तब्धता जाहिर की और उन्हें एक सभ्य राजनेता के तौर पर याद किया। देवगौड़ा ने कहा कि धर्मे गौड़ा के निधन से राज्य को क्षति पहुंची है।
 
पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने भी धर्मे गौड़ा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए, उन्हें अपने भाई की तरह बताया। कुमारस्वामी ने ट्वीट किया, 'उनके निधन से मुझे सदमा पहुंचा है। वह एक ईमानदार राजनेता थे।' (भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

अगला लेख