Hanuman Chalisa
✕

कृषि कानून पर हेमा मालिनी ने जारी किया वीडियो, कही बड़ी बात

Updated: मंगलवार, 29 दिसंबर 2020 (07:58 IST)
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा से लोकसभा की सदस्य हेमामालिनी ने सोमवार को एक वीडियो क्लिप जारी कर नए कृषि कानूनों को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए आंदोलनकारी किसानों से धरना प्रदर्शन समाप्त कर सरकार से बातचीत करने की अपील की है।
ALSO READ: Farmers Protest : अन्ना हजारे भरेंगे जनवरी में करेंगे प्रदर्शन, केंद्र को दी चेतावनी
हेमा ने ‘जय जवान-जय किसान’ से अपना संदेश शुरु करते हुए कहा कि जैसे जवान इस देश की रक्षा करता है, वैसे ही किसान हमें अन्न देता है। हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 6 वर्षों के दौरान देश के किसानों को खुशहाली की ओर ले जाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं।
 
उन्होंने दावा किया कि कृषि सुधार कानून ने ही किसानों को बेहतर विकल्प दिए हैं, जहां सही दाम मिले, वहां किसान अपनी फसल बेच सके।
 
उन्होंने कहा, ‘देश के किसानों को आज कृषि सुधार के जरिए अधिक अधिकार मिल रहे हैं, इसके लिए प्रधानमंत्री धन्यवाद के पात्र हैं। नए कृषि कानून जहां कृषि क्षेत्र का कायाकल्प करेंगे, वही किसानों के जीवन को खुशहाल बनाएंगे।’
 
दूसरी ओर मथुरा विधान सभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश सरकार के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार मथुरा के जवाहर बाग जैसे पार्कों का जीर्णोद्धार करा रही है जिससे पर्यटक यहां आकर्षित होंगे जिसका पर्यटन पर उल्लेखनीय प्रभाव पड़ेगा।
 
संवाददाताओं से बात करते हुए सोमवार को उन्होंने कहा, ‘दो जून 2016 को हजारों अतिक्रमणकारियों के कब्जे से छुड़ाते हुए बर्बाद हुए जवाहर बाग को पूरी तरह से बदला जा रहा है और अब इसका जीर्णोद्धार कार्य अंतिम चरण में चल रहा है।
 
उन्होंने कहा कि फरवरी माह में यह एक बार फिर जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा, जो जल्द ही मथुरा के एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट के रूप में तब्दील हो जाएगा। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

अगला लेख