sundarkand

राजस्थान के टोंक में 2 गुटों में झड़प के बाद हालात नियंत्रण में, 30 हिरासत में

Updated: सोमवार, 24 अप्रैल 2023 (18:06 IST)
Tonk: जयपुर। राजस्थान के टोंक जिले (Tonk District) के मालपुरा कस्बे में रविवार को 2 पक्षों में हुए झगड़े के बाद अब स्थिति शांतिपूर्ण है और प्रभावित इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निषेधाज्ञा लागू की गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस संबंध में 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
 
टोंक जिले के पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि मालपुरा में 2 पक्षों में हुए झगड़े के बाद हुई पत्थरबाजी में 1 पुलिसकर्मी सहित करीब 15 लोग चोटिल हो गए थे। इस संबंध में 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
 
उन्होंने बताया कि अभी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और इलाके में शांति है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी (आरएसी) की 3 कंपनियों के साथ-साथ जिला पुलिस को भी इलाके में तैनात किया गया है।
 
इस बीच रेंज पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रूपिंदर सिंह एवं संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा ने मालपुरा पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और वे स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने अपील की है। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टोंक जिला कलेक्टर चिन्मई गोपाल सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मालपुरा पहुंचे।
 
उल्लेखनीय है कि मालपुरा के नागौरी मोहल्ला इलाके में रविवार को लोगों के एक समूह ने सड़क पर तेज गति से बाइक चलाने पर आपत्ति जताई जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ गया और 2 गुटों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान हुई पत्थरबाजी में 1 पुलिसकर्मी सहित 15 लोग चोटिल हो गए थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

LIVE: CM योगी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

Weather Update : 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा; मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह

त्योहारों से पहले प्याज ने रुलाया! नासिक में 76% बढ़े दाम, कई राज्यों में कीमतें दोगुनी

महाराष्ट्र के अमरावती में दर्दनाक हादसा: अस्पताल के NICU वार्ड में भीषण आग, धुएं में दम घुटने से 3 मासूमों की मौत

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

अगला लेख