Hanuman Chalisa
✕

हावड़ा के काजीपाडा में स्थिति शांतिपूर्ण, निषेधाज्ञा अब भी लागू

Updated: शनिवार, 1 अप्रैल 2023 (12:47 IST)
हावड़ा। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के काजीपाडा इलाके में राम नवमी पर शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान 2 समूहों के बीच हुई झड़प के बाद शनिवार को स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। बहरहाल, इलाके में अभी भी निषेधाज्ञा लागू है। एक अधिकारी ने बताया कि भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच सुबह से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई और दुकानें तथा बाजार भी खुले।
 
उन्होंने बताया कि इलाके में और उसके आसपास दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा अब भी लागू है और इंटरनेट सेवा निलंबित है। इस इलाके में और उसके आसपास झड़पों के दौरान कई दुकानें तथा मकानों में तोड़फोड़ की गई थी। अधिकारी ने बताया कि राज्य अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने झड़पों की जांच पूरी कर ली है।
 
उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में तथा शांतिपूर्ण है। आम जनजीवन पटरी पर लौट रहा है। हालांकि स्थिति को काबू में रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। अभी के लिए सुरक्षा उपायों के तौर पर इंटरनेट सेवा निलंबित रहेगी। सीआईडी ने झड़पों की जांच पूरी कर ली है। इस बीच पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि को छापे मारे तथा तोड़फोड़ में शामिल होने के आरोप में कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया।
 
पुलिस ने कहा कि हम हिंसा वाले दिन घटनास्थल से मिले वीडियो फुटेज की मदद से उनकी संलिप्तता की पुष्टि कर रहे हैं। अगर वे दोषी पाए जाते हैं तो कानून के अनुसार उन पर कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को राम नवमी के दिन शाम को 2 समूहों के बीच उस समय झड़प शुरू हो गई थी, जब शोभायात्रा हावड़ा में काजीपाडा से गुजर रही थी।
 
हिंसा के दौरान कई दुकानों में लूटपाट की गई थी जबकि कुछ पुलिस वाहनों समेत कई कारों को आग के हवाले कर दिया गया था। इलाके में शुक्रवार दोपहर को स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव किया था जिसके बाद वहां निषेधाज्ञा लागू कर दी गई थी और इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं।
 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि हावड़ा में हुई हिंसा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बजरंग दल जैसे अन्य दक्षिणपंथी संगठन के कार्यकर्ता हथियारों के साथ शामिल थे। हालांकि भाजपा ने ममता के आरोपों से इंकार किया है और मामले की राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) से जांच कराने की मांग की है।
 
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हावड़ा में हिंसा को लेकर शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस से फोन पर बात की थी और स्थिति का जायजा लिया था। शाह ने इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार से भी बात की थी।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

मध्यप्रदेश के नए DGP की रेस में तीन नाम, UPSC ने वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नाम भेजे

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा पर पीएम तारिक रहमान ने भारत की ओर इशारा कर लगाए गंभीर आरोप, मुहम्मद यूनुस का पैतृक घर फूंका, 4 की मौत

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

अगला लेख