biodatamaker

सीतामढ़ी में बस हादसा, 14 की मौत

Updated: रविवार, 18 मार्च 2018 (07:55 IST)
सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले के रूनीसैदपुर के निकट रविवार को बस दुर्घटना में 14 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 33 अन्य घायल हो गए।
 
जिलाधिकारी राजीव रोशन ने बताया कि मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर रूनीसैदपुर थाना क्षेत्र के भनसपट्टी गांव के पास पुल से बस के करीब 25 फीट नीचे गिर जाने से 14 यात्रियों की मौत हो गई तथा 33 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
रोशन ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में कुछ की स्थिति अभी भी गंभीर है। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी में बस पलटने से यात्रियों की हुई मौत पर गहरा दुख एवं शोक संवेदना व्यक्त की है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है। उन्होंने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवार को अविलम्ब अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। (वार्ता) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख