Daily Horoscope
✕

बाबा के जेल पहुंचने के बाद हिंसा से उबर रहा सिरसा

Updated: शनिवार, 26 अगस्त 2017 (09:11 IST)
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय वाले सिरसा में स्थिति के नियंत्रण में होने का दावा करते हुए पुलिस ने कहा है कि पिछली रात से जिले में हिंसा की कोई खबर नहीं है।
 
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को यौन उत्पीड़न के मामले में कल दोषी करार दिए जाने के बाद हरियाणा में भड़की हिंसा, आगजनी और पुलिस की गोलीबारी में कम से कम 30 लोग मारे गए और 250 लोग घायल हो गए। इनमें से 28 लोग हिंसा का केंद्र बने पंचकूला में मारे गए जबकि दो लोग सिरसा में मारे गए।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'कल रात से हिंसा की कोई खबर नहीं है। कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है।' कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना ने इलाके में फ्लैग मार्च निकाला था। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए प्रशासन ने कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लगाए हुए हैं। इसके चलते सामान्य जनजीवन थम सा गया है।
 
सेना की दो और अर्धसैन्य बलों की 10 कंपनियां तैनात की गई हैं। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों से घरों के अंदर रहने के लिए कहा है।
 
कल पंचकूला में सीबीआई जज जगदीप सिंह ने डेरा के प्रमुख राम रहीम (50) को बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया था। डेरा प्रमुख को वर्ष 2002 में लिखी गई एक लिखित शिकायत के आधार पर दोषी करार दिया गया। इस शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उसने दो साध्वियों का यौन उत्पीड़न किया।
 
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशों पर डेरा राम रहीम के खिलाफ दिसंबर 2002 में सीबीआई ने मामला दर्ज किया। ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा पाए हुए राम रहीम के खिलाफ 28 अगस्त को सजा सुनाई जाएगी। (भाषा) 

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख