Daily Horoscope
✕

Land scam: सिद्धरमैया ने भाजपा के आरोपों को बताया बेबुनियाद, भाजपा ने मांगा इस्तीफा

मुख्यमंत्री ने स्वयं को गरीबों का समर्थक बताया

Updated: मंगलवार, 20 अगस्त 2024 (17:59 IST)
Siddaramaiah targeted BJP: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया (Siddaramaiah) ने बेंगलुरु में मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) उन पर निराधार आरोप लगा रही है, क्योंकि वे हमेशा गरीबों, दलितों और सामाजिक न्याय के पक्षधर रहे हैं। उनकी टिप्पणी राज्यपाल थावरचंद (Thaawarchand) गहलोत द्वारा उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में जांच और मुकदमा चलाने की अनुमति देने की पृष्ठभूमि में आई है।

ALSO READ: CM सिद्धारमैया पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर कांग्रेस फ्रंटफुट पर, कल कर्नाटक में प्रदर्शन
 
सिद्धरमैया ने भाजपा के खिलाफ यह कहा : पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत देवराज अर्स को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में सिद्धरमैया ने आरोप लगाया कि भाजपा के लिए गरीबों, पिछड़े वर्गों, दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ खड़ा होना असंभव है।

ALSO READ: कर्नाटक सीएम सिद्धरमैया को बड़ा झटका, MUDA स्कैम में चलेगा मुकदमा
 
मैं गरीबों का समर्थक हूं : मुख्यमंत्री ने यहां कांग्रेस के राज्य मुख्यालय में कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं, गरीबों, अल्पसंख्यकों और दलितों की समर्थक रही है। चूंकि मैं समाज में असमानता के खिलाफ हूं और गरीबों का समर्थक हूं, इसलिए भाजपा मेरे खिलाफ है और वे सब कर रही है, जो नहीं किया जाना चाहिए। इसलिए वे मेरे खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

ALSO READ: MUDA स्कैम केस में घिरे CM सिद्धारमैया बोले- इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं, मिला डीके शिवकुमार का साथ
 
भाजपा ने की मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग : सिद्धरमैया ने आरोप लगाया कि भाजपा हमेशा चाहती है कि गरीब लोग उसी स्थिति में रहें और सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत न बनें। सिद्धरमैया ने मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) द्वारा स्थलों के आवंटन में अनियमितताओं से संबंधित आरोपों को 'मनगढ़ंत' करार दिया है, वहीं भाजपा ने पारदर्शी और निष्पक्ष जांच के लिए मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

अमरेली में 75 करोड़ की लागत से बनेगा गुजरात का पहला Bio-CBG प्लांट, 250 लोगों को मिलेगा रोजगार

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: राज्य में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े, कितनी हुई महिला वोटर्स की संख्‍या

मध्यप्रदेश में 2 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 31 मार्च 2027 तक आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की तैयारी

आसियान-भारत समिट में बोले पीएम मोदी, दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की जरूरत

चीन से आने वाली किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

अगला लेख