biodatamaker
Thu, 22 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Shivraj Singh Chauhan, Revolver

मुख्यमंत्री शिवराज के मंच पर रिवॉल्वर लेकर पहुंची महापौर

Shivraj Singh Chauhan
रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम के सैलाना में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब रतलाम की महापौर डॉ. सुनीता यार्दे मंच पर रिवॉल्वर के साथ मंच पर दिखाई दी।
 
चौहान सभा को संबोधित कर रहे थे, तभी उनके सुरक्षाकर्मियों को महापौर के पास रिवॉल्वर होने का पता चला। उन्होंने तत्काल रिवॉल्वर को अपने कब्जे में ले लिया।
 
महापौर डॉ यार्दे ने बताया कि उन्हें रिवॉल्वर के बारे में ध्यान नहीं रहा और वह समारोह में गलती से उसे लेकर आ गईं।
ये भी पढ़ें
फिर चर्चा में आईं मंत्री स्वाति सिंह, भंडारे में बांटे नोट...