suvichar
✕

भाजपा के खिलाफ सपा व बसपा का साथ देने को तैयार शिवपाल

Updated: शनिवार, 22 दिसंबर 2018 (19:52 IST)
इटावा। छोटी बहू अपर्णा यादव के बयान की पुष्टि करते हुए नवगठित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए अगर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रसपा से गठबंधन की इच्छुक है, तो उनको इससे कोई ऐतराज नहीं है।
 
 
जिला सहकारी बैंक के अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए पूर्व मंत्री शिवपाल ने कहा कि भाजपा को जनता से किए झूठे वादों का खामियाजा 3 राज्यों के विधानसभा चुनाव में हार के रूप में भुगतना पड़ा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने के लिए अगर सपा व बसपा उनसे सहयोग की अपील करती है तो वे इसके लिए तैयार हैं।
 
यादव ने पत्रकारों से कहा कि हनुमानजी को जाति में बांटना बिलकुल गलत है। भगवान हनुमान सभी के हैं। जाति-धर्म से उनका कोई लेना-देना ही नहीं है। ऐसी बात किसी को भी नहीं करनी चाहिए। भाजपा को चुनाव के वक्त ही भगवान राम और राम मंदिर की याद आती है। मंदिर निर्माण का फैसला धर्मगुरुओं पर छोड़ देना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि अभी पिछले चुनाव में हम सभी ने देखा है कि दोनों तरफ लफ्फाजों की झड़ी लग रही थी। एक कह रहा था कि हम 15 लाख देंगे। एक कह रहा था कि हम समाजवादी पेंशन देगे। एक और कुछ कह रहा। एक उससे भी बढ़कर बोल रहा था। इसमें एक तो लंबी लफ्फाजी में जीत गया। उसने 15 लाख देने का भरोसा दिया था। हमारा समाजवादी पेंशन का 500 रुपए देने की बात कर रहा था जिसको सबने ठुकरा दिया। 15 लाख देने का वादा करने वाले झूठे को देश की बागडोर दे दी। (वार्ता)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख