Daily Horoscope
✕

पंजाब में ‘शगुन‘ घोटाला, 51,000 के लिए 'फर्जी' शादी

Updated: शुक्रवार, 9 जुलाई 2021 (14:58 IST)
मोगा। पंजाब के मोगा में अब ‘शगुन‘ घोटाला सामने आया है जिसके तहत सरकार की शगुन योजना के 51,000 रुपए के लिए शादी के फर्जी दस्तावेज जमा कराए जाने लगे हैं।
 
दरअसल, योजना के तहत दलितों, पिछड़े वर्गों और विधवाओं की बेटी की शादी के अवसर पर पहले 21 हजार रुपए की वित्तीय सहायता का प्रावधान था जो इस साल से बढ़ाकर 51 हजार रुपए किया गया है। इस योजना के तहत कुछ मामले ऐसे सामने आए हैं जिनमें शादी के फर्जी कार्ड या फर्जी प्रमाणपत्र सरपंचों या पार्षदों से साक्ष्यांकित कराकर जमा करवाए गए हैं।
 
योजना का लाभ उठाने के लिए शादी से 30 दिन पहले आवेदन किया जा सकता है लेकिन कुछ मामलों में एक साल पहले हो चुकी शादी के लिए भी योजना के तहत आवेदन किए जा रहे हैं।
 
मोगा उपायुक्त संदीप हंस ने सरपंचों व पार्षदों को चेतावनी दी है कि वह दस्तावेजों को साक्ष्यांकित तथ्यों की पुष्टि के बाद ही करें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मोगा जिला प्रशासन को करीब 20 ऐसे दावे प्राप्त हुए हैं और यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है क्योंकि दावों की पुष्टि की प्रक्रिया अभी जारी है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

अगला लेख