Daily Horoscope
✕

दिल्ली में सहकर्मी से बलात्कार, न्यूज चैनल का कर्मचारी गिरफ्तार

Updated: मंगलवार, 4 दिसंबर 2018 (00:31 IST)
नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में एक समाचार चैनल में क्लर्क के तौर पर काम करने वाली महिला ने अपने वरिष्ठ सहकर्मी पर कई बार उससे कथित तौर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद चैनल के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया। 

 
उन्होंने बताया कि महिला ने 29 नवंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि पंजाबी बाग पुलिस थाने में दर्ज कराई गई पीड़िता की शिकायत के आधार पर इस संबंध में आरोपी शख्स को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया। आरोपी फिलहाल जेल में है। 
 
उन्होंने बताया कि यह शख्स उस विभाग का प्रमुख था, जिसमें पीड़िता काम करती थी। वह उसके साथ खराब तरीके से व्यवहार करता था और उसे डांटता-डपटता रहता था। उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि वह उसे गलत तरीके से स्पर्श करता था और आपत्तिजनक संदेश भेजता था।
 
पुलिस ने बताया कि महिला विवाहित है और उसका आरोप है कि आरोपी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध उससे शारीरिक संबंध स्थापित किए। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी उसे कीर्ति नगर के एक होटल में भी ले गया था, जहां उसने कथित तौर पर उससे बलात्कार किया। 
 
महिला का दावा है कि उसने उसका दफ्तर में काम करना मुश्किल कर दिया था और उसकी मांगे नहीं मानने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी देता था। पुलिस ने कहा कि वह सभी आरोपों की जांच करेगी। 

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

मस्जिद में छुपा था लश्कर कमांडर लतीफ भट, वीडियो कॉल पर सरेंडर की अपील ठुकराई; मुठभेड़ में ढेर

खतरनाक हुआ चक्रवात 'अकवान', समुद्र में उठेंगी 2 मीटर ऊंची लहरें; 2 लाख लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारी

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर

अगला लेख