dharma sangrah

हत्‍या कर फ्रिज में ले गया मालिक की लाश, नौकर गिरफ्तार

Updated: मंगलवार, 3 सितम्बर 2019 (15:51 IST)
नई दिल्ली। यहां के ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में एक बुजुर्ग की हत्‍या कर लाश को फ्रिज में बंद करके घर के बाहर ले जाने के एक मामले से सनसनी फैल गई। इस दर्दनाक घटना के आरोप में पुलिस ने बुजुर्ग के ही एक नौकर समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, क्‍योंकि घटना वाले दिन यही नौकर करीब 6 लोगों के साथ फ्रिज लेकर उस बिल्डिंग से नीचे उतरा था।

खबरों के मुताबिक, ए‍क सनसनीखेज मामले में शनिवार को एक नौकर ने अपने ही बुजुर्ग मालिक की पहले हत्या कर दी और फिर शव को फ्रिज में बंद करके घर से बाहर ले गया। नौकर ने शनिवार शाम को चाय में नशे की दवा मिलाकर पहले पति-पत्नी को बेहोश किया। इसके बाद पति को फ्रिज में बंद कर अपने साथ ले गया।

नौकर को गार्ड अच्छी तरह जानता था, इसलिए बिल्डिंग से शव को फ्रिज में ले जाते समय उसने कोई पूछताछ नहीं की। इतना ही नहीं नौकर ने मा‍लिक के एटीएम का इस्तेमाल कर उनके अकाउंट से पैसे भी निकाल लिए।
ALSO READ: सनसनीखेज, कामाख्या मंदिर के पास मिली सिरकटी लाश, नरबलि की आशंका
शनिवार को चाय पीने के बाद पत्नी को अगले दिन करीब 12 घंटे बाद होश आया। सुबह 5 बजे उठकर उन्होंने देखा कि घर से पति, नौकर और फ्रिज तीनों गायब हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इससे पहले अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीमों ने दिल्ली में कई जगह दबिश दी थी। एक टीम को नौकर के मूल निवास बिहार भी भेजा गया था।

बाद में पुलिस ने नौकर समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर बुजुर्ग का शव बरामद कर लिया। आशंका जताई जा रही है कि नौकर अपने मालिक के बर्ताव से आहत था, इसलिए उसने इस साजिश को अंजाम दिया है। घटना का खुलासा पुलिस की पूछताछ के बाद ही हो पाएगा।

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

LIVE: राजस्थान निकाय चुनाव के लिए मतगणना, देशभर में गणेश चतुर्थी का उत्साह

Women Asia Cup 2026: भारत ने जीता महिला एशिया कप, फिर मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से क्यों किया इनकार?

Top News 14 September: गणेश चतुर्थी की धूम, UCC पर अमित शाह का बड़ा ऐलान; क्रिकेट और हॉकी में भारत का दबदबा

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

अगला लेख