sundarkand
✕

अलगाववादियों ने आज श्रीनगर में रखा बंद, अमरनाथ यात्रा रोकी, सुरक्षा हुई सख्‍त

Updated: शनिवार, 13 जुलाई 2019 (12:47 IST)
जम्‍मू। अलगाववादी हर साल 13 जुलाई को शहीद दिवस के तौर पर मनाते हैं। इसी दिन डोगरा महाराजा की सेनाओं द्वारा श्रीनगर सेंट्रल जेल के बाहर गोलीबारी हुर्इ थी, जिसमें करीब 22 लोग मारे गए थे। इसी गोलीबारी के विरोध में आज श्रीनगर बंद रखा गया है। इसे दौरान अमरनाथ यात्रा भी रोक दी गई है और सुरक्षा भी सख्‍त की गई है।

खबरों के मुताबिक, अलगाववादियों के संयुक्त संगठन ज्वाइंट रजिस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) की ओर से आज यह बंद रखा गया है। अलगाववादियों के इस बंद का असर अमरनाथ यात्रा पर देखने को मिला है। इसके कारण एक दिन के लिए यात्रा रोक दी गई।
 
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले किसी भी तीर्थयात्री को जम्मू से कश्मीर घाटी की ओर जाने की इजाजत नहीं दी गई है। पुलिस ने अलगाववादियों के प्रदर्शनों को देखते हुए कानून-व्‍यवस्‍था और अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर ऐहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है।

बंद को देखते हुए यात्रा मार्ग समेत अन्‍य संवेदनशील स्‍थानों पर सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्‍त किए गए हैं। उच्च अधिकारियों की तरफ से निर्देश जारी होने के बाद ही अमरनाथ यात्रियों के नए जत्थे को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी। शुक्रवार को यहां के आधार शिविर से 5395 तीर्थयात्री अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुए।
 
उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले 8 जुलाई को हिजबुल कमांडर आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर अलगाववादियों ने विरोध प्रदर्शन के कारण अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के जत्थे को रवाना होने से रोका था। 

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

जियो IPO से पहले आकाश अंबानी ने खोला ग्रोथ प्लान, मोबिलिटी और होम ब्रॉडबैंड पर बड़ा दांव

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन को कैबिनेट की मंजूरी, सोयाबीन किसानों को मिलेगा भावांतर योजना का लाभ

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

IAS की नौकरी छोड़ दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, यूपी की मिर्जापुर सदर सीट से लड़ेंगी 2027 का चुनाव, जानिए क्या है सियासी समीकरण

अगला लेख