Daily Horoscope

जम्मू में 250 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की हेरोइन जब्त

Updated: मंगलवार, 7 अगस्त 2018 (10:13 IST)
जम्मू। मादक पदार्थों की तस्करी और आतंकवाद के साथ उसके संबंध के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल करते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस ने पंजाब जा रहे एक ट्रक से 250 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की 51 किलोग्राम हेरोइन सोमवार को यहां जब्त की। यह हेरोइन अफगान मूल की है।


जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक एसडी सिंह जामवाल ने बताया कि जम्मू क्षेत्र में अब तक की इस सबसे बड़ी बरामदगी के बाद ट्रक ड्राइवर और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े लोगों का पता लगाने के लिए दोनों से पूछताछ कर रही है।

इस मादक पदार्थ का आतंकवाद से संबंध होने और उसकी बिक्री के पैसे से आतंकवाद का वित्त पोषण होने के सबंध में पूछे गए सवाल पर संभावना से इनकार न करते हुए पुलिस महानिरीक्षक ने कहा, यह जांच का मामला है और हम अपनी जांच कर रहे हैं। उन्होंने इस बरामदगी को मादक पदार्थ पर सबसे बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक करार दिया।

उन्होंने बताया कि रद्दी कागज से लदा यह ट्रक उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती कुपवाड़ा से पंजाब जा रहा था और उसे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नारवाल-भाटिंडी बायपास के समीप पकड़ा। ट्रक में हेरोइन के एक-एक किलोग्राम के 51 पैकेट छिपाकर रखे गए थे। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख