suvichar

निक से सगाई को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने कही बड़ी बात

Updated: मंगलवार, 7 अगस्त 2018 (11:14 IST)
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी गायक निक जोनास के साथ अपनी सगाई की अफवाहों पर कहा है कि उनका निजी जीवन सार्वजनिक उपभोग की चीज नहीं है। अभिनेत्री ने कहा कि वे अपने संबंधों को लेकर किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं समझतीं।


चोपड़ा ने कहा, मेरा निजी जीवन सार्वजनिक उपभोग की चीज नहीं है। मेरे जीवन का 90 फीसदी हिस्सा सार्वजनिक उपभोग के लिए है लेकिन 10 फीसदी सिर्फ मेरा है। मैं एक लड़की हूं और इन बातों को मुझ तक ही रहने का अधिकार है। मेरा परिवार, दोस्ती, संबंध ऐसी चीजें हैं, जिसका बचाव करना या सफाई देने की जरूरत मैं नहीं समझती हूं। मैं कोई चुनाव नहीं लड़ रही हूं। इसलिए मैं इस पर सफाई देने की जरूरत नहीं समझती हूं।

अभिनेत्री संयुक्त रूप से फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन और येस बैंक की ओर से आयोजित ‘चैलेंजिंग द स्टेट्स क्यू एंड फॉर्जिंग न्यू पाथ्स’ के एक सेशन में बोल रही थीं। वहीं अभिनेत्री ने इस मौके पर कहा कि वे सबसे ज्यादा असफलता से डरती हैं। उन्होंने कहा, मेरा सबसे बड़ा डर असफलता है। मुझे असफलता से नफरत है। मैं बेहद परेशान हो जाती हूं, जब मैं असफल होती हूं। (भाषा)

Show comments

‘डोंट बी शाय’ का टीजर रिलीज, कॉलेज लाइफ और पहले प्यार की कहानी लेकर आ रही नई स्टारकास्ट

प्रभास के पिता बनकर 'सालार पार्ट 2 – शौर्यांग पर्वम' में एंट्री करेंगे बड़े स्टार, कहानी में होगा अहम रोल

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का टीजर रिलीज, रहस्यमयी दुनिया में दिखी पहली झलक

नेपाल बाढ़ में फंसे अभिनेता खराज मुखर्जी और उनकी पत्नी, संपर्क टूटा, कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे अंकुर रतन बाल-बाल बचे

‘ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां’ से फिर गूंजेगी आशा भोसले की आवाज, इस दिन रिलीज होगा गाना

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख