shradh paksha
✕

बीजापुर में जूतों से भरा कंटेनर जब्त, आदिवासियों को होना था वितरण, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की थी शिकायत

Updated: शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (15:11 IST)
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में निर्वाचन आयोग की टीम ने एक संदिग्ध कंटेनर को पकड़ते हुए उसमें हजारों की संख्या में जूते जब्त किए हैं। जिला कांग्रेस ने इस बारे में शिकायत करते हुए कहा था कि आदिवासियों के बीच चुपचाप बांटने के लिए बड़ी संख्या में जूते मंगवाए गए हैं, इसके बाद आयोग ने ट्रक जब्त कर पुलिस थाने में पहुंचा दिया है।


डिप्टी कलेक्टर सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद कंटेनर जब्त किया गया है। आशंका है कि जूते गांव-गांव में बांटने के लिए मंगाए गए थे। उन्होंने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को एक कंटेनर के संबंध में शिकायत की गई।

इसके बाद आयोग की टीम ने एक ढाबे के पास से कंटेनर पकड़ा। चालक ऋषि कुमार के मुताबिक, ये जूते उत्तरप्रदेश के साहिबाबाद से मंगवाए गए थे। जूतों के दस्तावेजों में राज्य वन आयोग के बीजापुर अधिकारियों का जिक्र है, आचार संहिता लागू होने के कारण तत्काल कंटेनर जब्त कर बीजापुर थाने में खड़ा कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि कंटेनर में करीब दस हजार जूतों के जोड़े हैं और ये प्रदेश में तेंदूपत्ता संग्राहकों को बांटे जाने वाले जूतों से मिलते-जुलते हैं। वहीं सुकमा जिले के पुसामीपारा के पास चेकिंग के दौरान दो व्यापारियों से चार लाख 37 हजार रुपए बरामद किए गए।

कोतवाली पुलिस ने जांच के दौरान छिंदगढ़ निवासी व्यापारी अशोक माहेश्वरी के बैग से तीन लाख रुपए एवं दोरनापाल निवासी व्यापारी मनोज संत के पास से एक लाख 37 हजार रुपए नकद बरामद कर जब्त किए गए हैं। (वार्ता)
सांकेतिक फोटो

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख