kundali milan
✕

हिज्ब के हिट स्क्वॉड के आतंकी को साथी समेत ढेर कर दिया सुरक्षाबलों ने

Updated: शुक्रवार, 20 अगस्त 2021 (16:07 IST)
जम्मू। सुरक्षाबलों ने अवंतीपोरा में खिरयु पांपोर इलाके में हिज्बुल मुजाहिदीन के हिट स्क्वॉड के खतरनाक माने जाने वाले एक सदस्य और उसके आतंकी साथी को मौत के घाट उतार दिया। मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों में से एक की पहचान ख्रिव के मुसैब मुस्ताक के रूप में हुई है। वह लुरगाम में जाविद अहमद मलिक की हत्या में शामिल था। साथ ही दक्षिण कश्मीर में नागरिक हत्याओं के लिए जिम्मेदार था। दूसरे आतंकी की पहचान की जा रही है।

ALSO READ: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी मुठभेड़, सूबेदार रामसिंह शहीद
सुरक्षाबलों ने इलाके में और आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते फिलहाल सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। दोनों आतंकियों के शवों को अपने कब्जे में लेते हुए सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से हथियार व गोला-बारूद भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ के दौरान आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था, परंतु उन्होंने इससे इंकार करते हुए सुरक्षाबलों पर गोलीबारी जारी रखी।

ALSO READ: कश्मीर में हथियारों की कमी के बाद छोटे मगर शक्तिशाली बमों की ओर मुड़े आतंकी
 
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने दोनों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान मुसैब मुश्ताक निवासी खिरयु के रूप में हुई है। वह गर्ल्स हाई स्कूल पटसुना के एक चपरासी जाविद अहमद मलिक निवासी लुरगाम की हत्या में भी शामिल था। यह एचएम का एक हमलावर दस्ता था जिसने दक्षिण कश्मीर में कई नागरिकों की हत्या की। दूसरे आतंकी की पहचान की जा रही है।
 
पुलिस ने बताया कि पांपोर के खिरयु इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना उन्हें गुरुवार देर रात को मिली थी। पुलिस के एसओजी के जवान, सेना व सीआरपीएफ के संयुक्त दल के साथ इलाके में पहुंचे और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार सुबह जब वे अपने तलाशी अभियान को आगे बढ़ाते हुए खिरयु के एक मुहल्ले में पहुंचे तो वहां छिपे आतंकियों उन्हें नजदीक आता देख उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए पहले तो आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, परंतु जब वे नहीं माने तो उन्होंने भी जवाब में फायरिंग की।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी: लैंड क्रूजर से पहुंचीं दुल्हन, दूल्हे के शाही लुक और इंतजामों ने लूटी महफिल

परिसीमन बिल पर विपक्ष में दरार? सुप्रिया सुले के एक बयान ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, जानें क्या कहा

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

LIVE: मुंबई आतंकी हमलों की 18वीं बरसी आज, संविधान दिवस पर भाजपा मनाएगी गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी रक्षा मार्च

संविधान दिवस पर पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद खत्म, अब 'दिमागी नक्सलियों' से चुनौती; विपक्ष पर भी साधा निशाना

अगला लेख