Daily Horoscope

पुलवामा में 2 आतंकी ढेर, 3 दिनों से लापता सेना के जवान का शव मिला

Updated: शुक्रवार, 11 मार्च 2022 (00:39 IST)
जम्मू। पुलवामा के नैना बटपोरा गांव में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में दोनों आतंकियों को मार गिराया गया है। एक मुठभेड़ की शुरुआत में ही मारा गया जबकि दूसरे को कुछ देर पहले मारा गया है। दूसरी ओर 3 दिन पहले सेना का जो जवान लापता हो गया था, उसका शव बडगाम में आज गुरुवार को मिला है।

ALSO READ: कराची में मारा गया कंधार विमान अपहरण में शामिल आतंकी
 
नैना बटपोरा में मकान से निकल गांव की मस्जिद में छिपे इन आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज करने से पहले सुरक्षाबलों ने उन्हें आत्मसमर्पण करने का कई बार मौका दिया था। उन्हें मनाने के लिए गांव के मौलवी व बड़े-बुजुर्गों की भी मदद ली गई, परंतु आतंकियों ने हथियार डालने से मना कर दिया।
 
इसके बाद जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को तत्काल ढेर कर दिया जबकि दूसरा मस्जिद में छिप गया था जिसे बाद में मार गिराया गया। उसे आत्मसमर्पण करने को कहा गया था, पर उसने सुरक्षाधिकारियों की बात नहीं सुनी। पूरे इलाके में आवाजाही बंद कर दी गई थी। नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था।
दरअसल पुलिस को नैना बटपोरा में कुछ संदिग्धों के एकत्र होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर अभियान शुरू किया था। दूसरी ओर बडगाम जिले में गुरुवार को सेना के एक जवान का शव मिला है। यह जवान इस हफ्ते की शुरुआत से लापता बताया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि बडगाम के खाग इलाके में लोकीपोरा के निवासी समीर अहमद मल्ला (28) नजदीकी दलवाच इलाके में मृत पाए गए।
 
उन्होंने बताया कि सेना की 5 जेएकेएलआई इकाई में चालक के पद पर सेवा दे रहे मल्ला 7 मार्च से लापता थे। इससे पहले सैनिक की पत्नी रिफात ने आतंकियों से अपील की थी कि उसके पति को रिहा कर दिया जाए तो वह उससे सेना की नौकरी छुड़वा देगी। मारे गए जवान के घर 10 दिन पहले ही एक बेटे ने जन्म लिया था। उसी की खुशी मनाने वह जम्मू से कश्मीर अपने घर गया था। परिवार में बूढ़े मां-बाप तथा एक और बच्चा है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख