Daily Horoscope
✕

श्रीनगर वायुसेना अड्डे के तकनीकी क्षेत्र के पास 2 आतंकी ढेर, हमले की थी योजना

Updated: सोमवार, 13 दिसंबर 2021 (15:54 IST)
जम्मू। आतंकियों ने आज सोमवार को श्रीनगर के वायुसेना अड्डे के तकनीकी क्षेत्र पर हमले की कोशिश की, पर सुरक्षाबलों ने समय रहते उसे नाकाम बना दिया और 2 आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों में 1 स्थानीय और 1 पाकिस्तानी नागरिक है।

ALSO READ: जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर
 
अधिकारियों ने बताया कि वायुसेना के रंगरेथ के तकनीकी क्षेत्र के पास हिज्बुल मुजाहिदीन के 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। इलाके में और आतंकवादियों के मौजूद होने की आशंका के चलते सुरक्षाबलों का अभियान अभी भी जारी है। हालांकि आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले सुरक्षाबलों ने उन्हें कई बार आत्मसमर्पण करने का मौका दिया, परंतु जब आतंकवादियों ने गोलीबारी का सिलसिला जारी रखा तो जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने दोनों को मार गिराया। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी रखा हुआ है।
 
दरअसल, सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि श्रीनगर के रंगरेथ में आतंकियों की मौजूदगी है। इस सूचना पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। घेरा सख्त होते देख आतंकी ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन संयम का परिचय देते हुए उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया। कई बार मौका दिया गया। जब लगातार फायरिंग जारी रही तो सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और इसमें 2 आतंकी मारे गए।

ALSO READ: 40 दिन पहले आतंकी बना समीर तांत्रे अवंतीपोरा मुठभेड़ में ढेर
 
स्थानीय लोगों के अनुसार मारे गए दोनों आतंकियों में एक स्थानीय जबकि दूसरा पाकिस्तानी बताया जा रहा है। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। सूत्रों का कहना है कि जहां ये मुठभेड़ हुई ये इलाका भारतीय वायुसेना स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र से सटा हुआ है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ये आतंकी यहां किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख