biodatamaker
✕

बड़ी कामयाबी, श्रीनगर में 2 आतंकी मार गिराए, एक 11 दिन पहले ही बना था आतंकवादी

आतंकियों ने जवानों की सरेंडर की चेतावनी को ठुकराते हु़ए गोली चला दी। जवानों ने भी जवाबी फायर किया और अगले 6 मिनट में एक आतंकी को मार गिराया। अन्य दो आतंकी वहां से बच निकलने में कामयाब रहे।

Updated: सोमवार, 15 नवंबर 2021 (22:05 IST)
जम्मू। श्रीनगर में सोमवार देर रात को पुलिस ने दो आतंकियों को मार गिराया। फिलहाल तीसरे आतंकी की तलाश जारी है। हालांकि मारे गए आतंकियों की पहचान की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनमें एक आतंकी करीब 11 दिन पुराना है।
 
बीते 24 घंटों के दौरान श्रीनगर शहर में यह दूसरी मुठभेड़ है। इससे पूर्व, रविवार की शाम को नवाकदल में आतंकी पुलिस दल पर अचानक हमला कर भागने में कामयाब रहे थे। इस हमले में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 
 
आतंकियों ने जवानों की सरेंडर की चेतावनी को ठुकराते हु़ए गोली चला दी। जवानों ने भी जवाबी फायर किया और अगले 6 मिनट में एक आतंकी को मार गिराया। अन्य दो आतंकी वहां से बच निकलने में कामयाब रहे।
 
सुरक्षाबलों ने मारे गए आतंकी का शव अपने कब्जे में लेने के साथ ही पूरे इलाके की घेराबंदी कड़ी करते हुए तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान हाइवे पर वाहनों की आवाजाही भी कुछ समय के लिए बंद रखी गई। रात पौने 8 बजे के करीब मारे गए आतंकी के अन्य साथियों को जवानों ने दोबारा घेर लिया और फिर हुई मुठभेड़ में दूसरा आतंकी भी मारा गया।
 
संबंधित पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकियों के अन्य जिंदा बचे साथी की तलाश जारी है। मारे गए दोनों आतंकियों के शव, उनके हथियार व अन्य साजोसामान बरामद कर लिया गया है, लेकिन उनकी पहचान की पुष्टि नहीं हुई है। अलबत्ता, स्थानीय सूत्रों ने बताया कि मारे गए आतंकियों में एक समीर अहमद तांत्रे है। वह इसी माह 4 तारीख को घर से लापता हुआ था और आतंकी बना था। वह दक्षिण कश्मीर में बारगाम त्राल का रहने वाला है। (फाइल फोटो)
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

LIVE: बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया गठबंधन का मार्च, याचिका दाखिल करेंगे विपक्षी सांसद

भारत पर पाबंदी, खुद खरीदेंगे रूस से डीजल! डोनाल्ड ट्रंप की मनमानी पर भारी पड़ेगा पीएम मोदी का यह मास्टरस्ट्रोक

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

मोदी सरकार के लिए चुनौती बनता ‘लीडरलेस प्रोटेस्ट’, जंतर-मंतर पर जीती पुलिस, लेकिन कब तक बंद रहेगा कनॉट प्लेस और दिल्ली?

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

अगला लेख