sawan somwar

किसान ने पठानकोट जिले में छह संदिग्धों को देखा, तलाश अभियान शुरू

Updated: शनिवार, 24 नवंबर 2018 (22:08 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के सीमावर्ती पठानकोट जिले के शादीपुर गांव में एक किसान ने छह संदिग्ध लोगों को देखने का दावा किया जिसके बाद पुलिस ने व्यापक स्तर पर तलाश अभियान शुरू किया है।
 
माधोपुर क्षेत्र में गत 13 नवंबर को चार लोगों द्वारा जम्मू से भाड़े पर ली गई एक कार को लूटे जाने के बाद से सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही चौकन्नी हैं।
 
पंजाब पुलिस ने कार के चालक द्वारा लुटेरों में से एक स्थानीय लुटेरे की पहचान किए जाने के बाद कार लूट की घटना में शनिवार को किसी आतंकी पहलू के होने की संभावना से इनकार किया।
 
पुलिस 2016 में पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर हुए हमले के बाद से अत्यंत सतर्क है। तब हमलावर पंजाब पुलिस के एक अधिकारी की कार लूटकर वायुसेना स्टेशन पहुंचे थे। 
 
पुलिस ने शनिवार को बताया कि बलबीर सिंह नामक किसान ने दावा किया कि उसने छह संदिग्ध लोगों देखा है। इसके बाद शुक्रवार की शाम तलाश अभियान शुरू किया गया। संदिग्धों का पता लगाने के लिए सूचना सभी एजेंसियों के साथ साझा की गई है।
 
बलबीर ने कहा, 'मैंने छह लंबे लोगों को देखा जिन्होंने बैग टांग रखे थे। क्योंकि वे अपरिचित लग रहे थे, इसलिए मैंने गांव के सरपंच को सूचना दी, जिन्होंने बाद में पुलिस को सूचित किया।'
 
पठानकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शील सोनी ने शनिवार को कहा, 'हमने एहतियाती कदम उठाते हुए कम से कम पांच गांवों में तलाश अभियान चलाया। हालांकि अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।' 
 
चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस के महानिदेशक सुरेश अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में पठानकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से बात की थी और उन्होंने तलाश अभियान चलाया। उन्होंने कहा, 'हमने सभी एजेंसियों के साथ जानकारी साझा की है।'
 
अरोड़ा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है और इसकी 553 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है।
 
एसयूवी कार लूटे जाने से संबंधित सवाल पर पुलिस महानिदेशक ने कहा, 'उनमें (वाहन लुटेरों) से एक की पहचान कर ली गई है। वह पंजाब का एक अपराधी निकला। उस घटना में कोई आतंकी पहलू नहीं है।'
 
दरअसल, पुलिस ने गोवंश तस्करी से संबंधित जानकारी मिलने के बाद पठानकोट जिले में सभी पुलिस जांच चौकियों को शुक्रवार रात कार रोकने का अलर्ट जारी किया था। कार में सवार चार लोग कोलियन गांव और उज्ह क्षेत्र में दो पुलिस जांच चौकियों से बचते हुए मुथी गांव पहुंचे लेकिन वे अपनी कार छोड़कर चले गए क्योंकि उन्हें पुलिस चौकी को चकमा देकर आगे भागना संभव नहीं लग रहा होगा। 
 
पुलिस ने कार के मालिक का पता भी लगा लिया है। कार कठुआ क्षेत्र के हसनदीन के नाम से पंजीकृत है। कार से कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कार मालिक के घर पर छापा भी मारा गया, लेकिन वह वहां नहीं मिला। (भाषा) 

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

सरकारी गौशाला के पीछे चल रहा था करोड़ों का काला कारोबार: आईटीसी के नाम पर बन रही थीं नकली सिगरेट, ऐसे खुला राज

'पूरा देश और पीएम मोदी आपके साथ हैं': निशु आजाद के मामले में भाजपा नेता का बड़ा बयान, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

भारत चांद पर पहुंच गया लेकिन जाति व्यवस्था अभी भी जारी है: बॉम्बे हाईकोर्ट

CJP का 72 घंटे का अल्टीमेटम, निशू आजाद के पिता पर हमले के आरोपी पर दर्ज हो हत्या के प्रयास का मुकदमा

अगला लेख