1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Scuffle Erupts at Jamia University during Diwali

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Jamia Millia Islamia University
Scuffle Erupts at Jamia University during Diwali  : जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में मंगलवार रात दिवाली के सेलिब्रेशन के दौरान बवाल हो गया। रंगोली और दीपक खराब करने को लेकर दो गुटों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला बिगड़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इसमें कैंपस में भारी भीड़ जमा है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। मीडिया खबरों के मुताबिक एक गुट के छात्रों ने हंगामे के दौरान 'फिलिस्तीन जिंदाबाद' के नारे लगाए थे। हालांकि, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। आरोप है कि छात्रों के एक ग्रुप के कुछ सदस्यों ने रंगोली पर पैर रखकर उसे खराब करने की कोशिश की थी। इससे दूसरे गुट के लोग भड़क गए और कैंपस में हंगामा हो गया। यूनिवर्सिटी में भगदड़ की स्थिति बन गई थी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपड़ी पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार