ramcharitmanas
✕

पंजाब में 2 अगस्त से खुलेंगे स्कूल, CM अमरिंदर ने दी मंजूरी

Updated: रविवार, 1 अगस्त 2021 (17:40 IST)
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संक्रमण पर काफी हद तक अंकुश लगाने के बाद 2 अगस्त से सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मंजूरी के बाद कोविड की मौजूदा स्थिति के मद्देनज़र शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है।

राज्य के स्कूल शिक्षामंत्री विजय इंदर सिंगला ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मंजूरी के बाद कोविड की मौजूदा स्थिति के मद्देनज़र शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है।उन्होंने कहा कि स्कूलों में प्री-प्राइमरी से सीनियर सेकंडरी तक सभी कक्षाएं पहले की तरह (फिजिकल ढंग से) चलाईं जाएंगी तथा इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन करना अनिवार्य होगा।

उन्होंने कहा कि स्कूल का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगा और बच्चों को स्कूल में भेजने से पहले माता-पिता को अपनी लिखित सहमति देनी होगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महामारी के दौरान अध्यापक केवल ऑनलाइन क्लासों के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ सम्पर्क में थे, लेकिन स्कूलों का फिर खुलना विद्यार्थियों की पढ़ाई के उचित मूल्यांकन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के मूल्यांकन के बाद अध्यापकों की तरफ से उन विषयों पर और ज्यादा ध्यान दिया जा सकेगा, जिनके लिए और ज्यादा ध्यान की ज़रूरत होगी। स्कूल दोबारा खुलने से अध्यापकों को प्रैक्टिकल विषयों को बेहतर तरीके से पढ़ाने के लिए प्रैक्टिकल कक्षाएं कराने का मौका भी मिलेगा।
ALSO READ: J&K : पत्थरबाजों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, पासपोर्ट भी नहीं बनेगा
उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों और स्कूल प्रबंधकों को ये भी निर्देश दिए कि स्कूल के आसपास और कक्षाओं की उचित सफ़ाई सुनिश्चित करें और केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से समय-समय पर कोविड-19 सम्बन्धी जारी किए गए दिशानिर्देशों और सुरक्षा नियमों का सख़्ती से पालन किया जाए।
ALSO READ: सुलझेगा असम-मिजोरम विवाद, एक्शन में गृहमंत्री अमित शाह, सीमा पर CRPF तैनात
उन्होंने कहा कि फिजिकल कक्षाएं लगाने की अनुमति देने से पहले शिक्षण और गैर शिक्षण स्टॉफ को कोविड टीके की दोनों ख़ुराक लगी होनी चाहिए। इसके अलावा स्कूलों में विद्यार्थियों की कोविड रैंडम जांच भी की जाए और स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव इसकी हर हफ्ते समीक्षा करेंगे।(वार्ता)

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगाने के आरोप में संदिग्ध गिरफ्तार

Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 4 और गिरफ्तार, जियो का मेगा IPO, मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से अरेस्ट

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

अगला लेख