Hanuman Chalisa
✕

गुजरात : 2 सितंबर से खुलेंगे 6ठी से 8वीं के स्कूल, सरकार ने किया ऐलान

Updated: बुधवार, 25 अगस्त 2021 (19:41 IST)
अहमदाबाद। गुजरात सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि छठी कक्षा से आठवीं तक के स्कूल 2 सितंबर से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ फिर से खुलेंगे। राज्य के शिक्षामंत्री भूपेंद्र सिंह चूडास्मा ने गांधीनगर में कहा कि स्कूलों में छठी कक्षा से आठवीं तक के लिए स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने एक कैबिनेट बैठक में लिया।

मंत्री ने कहा कि हालांकि राज्य के स्कूलों को अपने परिसर से कक्षाएं फिर से शुरू करने की अनुमति दी गई है, लेकिन इन कक्षाओं के लिए ऑनलाइन व्यवस्था भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में इस समय छठी से आठवीं कक्षा में करीब 32 लाख छात्र पढ़ रहे हैं।

गुजरात में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 मामलों में गिरावट के बाद, राज्य सरकार ने पिछले महीने कक्षा नौ से 11वीं के छात्रों के लिए 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी थी।(भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

टोंक में चुनाव हारते ही गांव से 'गायब' हुई रोशनी: बीजेपी प्रत्याशी पर 50 स्ट्रीट लाइटें उतरवाने का आरोप, गुस्साए ग्रामीण

Top News 24 November : Nvidia में जेन्सेन हुआंग की धमाकेदार वापसी, WhatsApp Web को लेकर साइबर अलर्ट

शेयर बाजार में Nvidia की वापसी का धमाका, जेन्सेन हुआंग फिर बने CEO, शेयर 35% उछले

PM मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को दिए रामायण पेंटिंग और गंगाजल, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत

Jio Happy New Year Offer : ₹399 में 28 दिन अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, ₹3,999 में पूरे साल की मौज, जानें सभी प्लान्स

अगला लेख