सम्बंधित जानकारी
- 10 अगस्त : पीएम मोदी आज लॉन्च करेंगे Ujjwala Yojana 2.0, इन खबरों पर भी रहेगी सबकी नजर
- भाजपा सांसद का दावा, पूर्वी लद्दाख में LAC के पास गरुड़ कमांडो तैनात
- Weather Prediction : अगले 5 दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर सरकार ने लोकसभा में दिया यह जवाब...
- West Bengal: भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी से गैंगरेप के आरोप में टीएमसी के 2 लोग गिरफ्तार, 3 की तलाश
पीएम मोदी को याद आए गुजरात के 'शेर', ट्वीट कर कही बड़ी बात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विश्व शेर दिवस' पर इस वन्यजीव के संरक्षण में जुटे लोगों को बधाई दी और कहा कि देश को यह जानकर खुशी होगी कि पिछले कुछ साल में भारत में शेरों की आबादी में धीमे-धीमे वृद्धि आई है। इस अवसर पर उन्होंने गुजरात के गिर में शेरों के लिए काम को भी याद किया।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्हें गिर के शेरों के लिए सुरक्षित ठिकाना सुनिश्चित करने के काम का मौका मिला था।
उन्होंने कहा, 'शेरों का सुरक्षित ठिकाना सुनिश्चित करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस अभियान में स्थानीय लोगों को शामिल करने और विश्व के सर्वश्रेष्ठ प्रचलनों को अपनाने सहित कई कदम उठाए गए थे।'
When I was serving as Gujarat CM, I had the opportunity to work towards ensuring safe and secure habitats for the Gir Lions. A number of initiatives were taken which involved local communities and global best practices to ensure habitats are safe and tourism also gets a boost. pic.twitter.com/0VEGmh7Ygj
— Narendra Modi (@narendramodi) August 10, 2021
एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि शेर राजसी और साहसी होते हैं। भारत को एशियाई शेरों का घर होने पर गर्व है। विश्व शेर दिवस पर मैं उन सभी को बधाई देता हूं जो इसके संरक्षण को लेकर गंभीर हैं। आपको यह जानकर खुशी होगी कि पिछले कुछ सालों में भारत में शेरों की आबादी में धीमे-धीमे वृद्धि देखी गई है।
उल्लेखनीय है कि विश्व शेर दिवस हर साल 10 अगस्त को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य शेरों के शिकार को रोकने और उसके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।The lion is majestic and courageous. India is proud to be home to the Asiatic Lion. On World Lion Day, I convey my greetings to all those passionate about lion conservation. It would make you happy that the last few years have seen a steady increase in Indias lion population. pic.twitter.com/GaCEXnp7hG
— Narendra Modi (@narendramodi) August 10, 2021
