dharma sangrah

छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल करने की दी गई धमकी

Updated: गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019 (20:30 IST)
पलवल। हरियाणा के पलवल में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन शादी करने तथा बार-बार दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। 
 
पुलिस ने छात्रा की मेडिकल जांच के बाद तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 
महिला थाना प्रभारी एएसआई मंजू देवी ने गुरुवार को बताया कि 22 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह वर्ष 2013-14 में रेवाड़ी जिले के एक कॉलेज में पढाई कर रही थी और उसी कॉलेज के एक छात्र ने कोल्ड ड्रिंक पिलाई जिसमें कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 
 
शिकायत के अनुसार आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिय़ा पर वायरल करने की धमकी दी और दिसंबर 2015 में दिल्ली के एक मंदिर में जबरन शादी रचाई। इसके बाद आरोपी समय-समय पर उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। 
 
पुलिस ने आरोपी और उसके माता-पिता के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख