Hanuman Chalisa

पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान को सता रहा है भारत के जवाबी हमले का डर...

Updated: गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019 (20:02 IST)
नई दिल्ली। पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने तेवर सख्त कर दिए हैं। पाकिस्तान को यह डर सता रहा है कि भारत कभी भी उस पर जवाबी हमला कर सकता है। भारत ने कई मोर्चों पर पाकिस्तान की घेराबंदी शुरू कर दी है जिसके बाद गुरुवार को पाकिस्तान में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) की बैठक हुई। इमरान खान ने इस्लामाबाद में सुरक्षा समिति की बैठक ली और सेना को तैयार रहने को कहा है। भारत के जवाबी हमले को लेकर पाकिस्तान डरा हुआ है।
 
ALSO READ: पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान पर भारत का 'पानी बम'
 
खबरों के अनुसार पाकिस्तान ने पाक अधिकृत कश्मीर में कई गांव भी खाली कराए हैं। इसके साथ ही लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने लाइन ऑफ कंट्रोल यानी एलओसी  के पास लोगों की आवाजाही रोक दी है। पाकिस्तान ने पीओके के 127 गांवों में अलर्ट भी जारी किया है। इसके साथ ही एलओसी के पास 40 से ज्यादा गांव खाली कराए गए है। पुलवामा हमले के बाद भारत की तरफ से कई बार कहा जा चुका है कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। भारत की इस चेतावनी के बाद पाकिस्तान में हलचल दिखने लगी है।
 
ALSO READ: बड़ा खुलासा, डराने वाले हैं कश्मीर के ये हालात, थोड़े सजग होते तो बच जाते 40 बहादुर जवान...
 
भारत ने थेल्स को दिए रॉकेट लांचरों के ऑर्डर : भारतीय सैन्य बलों की सामरिक क्षमता को और मजबूत करने के लिए एचएएल ने फ्रांस की एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र की कंपनी थेल्स को 2.75 (70 एमएम) इंच के 135 रॉकेट लांचरों की आपूर्ति का अनुबंध दिया है। कंपनी ने कहा है कि थेल्स का पूरी तरह प्रमाणित, दक्ष, प्रतिस्पर्धी रॉकेट लांचर हल्के और लड़ाकू दोनों तरह के हेलिकॉप्टरों पर प्रयोग के लिए मुफीद है।
 
थेल्स का 2.75 इंच (70 एमएम) का रॉकेट लांचर ऐसी सामग्री मिलाकर निर्मित किया जाता है, जिससे ये धातु के रॉकेट लांचरों की तुलना में 50 प्रतिशत हल्का होता है और इसमें जंग भी नहीं लगता। विज्ञप्ति में कहा गया है कि सटीकता और दक्षता के मामले में यह बहुत बेहतर है जिससे अभियान के दौरान चालक दल को पूरी मदद मिलती है। 
ALSO READ: Pulwama Attack : सीमा पर जवानों का जोशीला अंदाज, बहुत हुआ अब पाकिस्तान से हो ही जाए आर-पार की जंग...
 
भारत में थेल्स के उपाध्यक्ष और कंट्री डायरेक्टर इमैनुअल डे रोकीफियूल ने कहा कि एयरलांच्ड हथियार के क्षेत्र में थेल्स और एचएएल के बीच नए तालमेल से भारतीय सैन्य बलों के लिए उपकरणों की आपूर्ति से नए अवसर बनेंगे और भारतीय बाजार में थेल्स की स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि इससे अभियान के दौरान हेलिकॉप्टर के चालक अपनी सामरिक क्षमता में महत्वपूर्ण सुधार देखेंगे।

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

PM मोदी ने छात्रों के लिए जारी किया एक और वीडियो, बोले- Thank you friends

जंतर-मंतर पर इस्तीफे का दावा करने वाला पुलिसकर्मी निकला निलंबित, उत्तराखंड पुलिस ने खोली शेर सिंह की पूरी फाइल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

Ravneet Singh Bittu : रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर, पंजाब चुनाव से पहले भाजपा की रणनीति में बड़ा बदलाव

सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में बड़ा हादसा, विस्फोट में 2 कारीगरों की मौत, 2 मजदूर लापता, जांच के आदेश

अगला लेख