dharma sangrah
✕

अमृतसर, पठानकोट समेत 5 सीमावर्ती जिलों में स्कूल फिर खुले

Updated: बुधवार, 14 मई 2025 (14:48 IST)
Punjab news in hindi : भारत और पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के मद्देनजर पंजाब के पांच सीमावर्ती जिलों में छह दिन पहले बंद किए गए स्कूल बुधवार को पुन: खुल गए। ALSO READ: BSF जवान की सुरक्षित वापसी से खुश हुआ परिवार, जानिए क्या कहा?
 
भारत और पाकिस्तान सैन्य संघर्ष बढ़ने के बाद राज्य सरकार ने 8 मई को शिक्षण संस्थानों को तीन दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया था। सोमवार को अधिकतर जिलों में स्कूल फिर से खुल गए, लेकिन 6 सीमावर्ती जिलों में स्कूल बंद रहे।
 
पंजाब, पाकिस्तान के साथ 553 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है जो अमृतसर, तरनतारन, पठानकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर और गुरदासपुर जिलों तक फैली हुई है। गुरुदासपुर में स्कूल मंगलवार को फिर से खुल गए, जबकि पांच अन्य सीमावर्ती जिलों में स्कूल बुधवार को खोले गए।
 
अमृतसर के अटारी में श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल के एक शिक्षक ने कहा कि सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार हम आज से स्कूल पुन: खोल रहे हैं। अमृतसर जिला प्रशासन ने मंगलवार को कहा कि स्कूल सुबह साढ़े 10 बजे से अपराह्न ढाई बजे तक खुले रहेंगे।
 
पठानकोट में एक शिक्षक ने बताया कि बुधवार को पहले दिन स्कूल खुलने के बाद छात्रों की उपस्थिति 80 प्रतिशत रही। शिक्षक ने कहा कि हम सभी अभिभावकों से उनके बच्चों को स्कूल भेजने की अपील करते हैं। पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में स्थिति सामान्य रही, बाजारों में लोगों की भीड़-भाड़ रही और स्कूल फिर से खुल गए। (भाषा)
edited by : Nrapendra Gupta 
photo : file photo 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

अगला लेख