Hanuman Chalisa

इंदौर में रह रहे पाकिस्‍तानी पति ने की दूसरी सगाई, कराची में रह रही पत्‍नी ने इंदौर में की शिकायत, क्‍या है पूरा मामला

Updated: बुधवार, 14 मई 2025 (14:20 IST)
इंदौर में रह रहे एक पाकिस्‍तानी युवक ने दिल्‍ली में सगाई कर ली जबकि वो पहले से शादीशुदा था। उसने पाकिस्‍तान के कराची में एक लड़की से शादी की थी। शादी के बाद वो अपनी पाकिस्‍तानी पत्‍नी को भारत लेकर आया, लेकिन उसे वापस पाकिस्‍तान भेज दिया। पति का नाम विक्रम कुमार नागदेव है और उसने 2020 में पाकिस्‍तान की निकिता से कराची में शादी की थी।

देश से निकाला की मांग की: विक्रम भारत में लॉन्ग टर्म वीजा पर रह रहा है। भारत में रहने के दौरान ही उसने अब दिल्ली में एक दूसरी लड़की से सगाई कर ली। बता दें कि यह पारिवारिक विवाद समाज की पंचायत तक पहुंचा है। वह 12 साल से इंदौर में रह रहा है। इंदौर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने इस मामले की शिकायत कलेक्‍टर को की है।

शादी रोकने की गुहार लगाई : शिकायत के मुताबिक जब पाकिस्तान में रह रही निकिता को विक्रम की दूसरी सगाई के बारे में पता चला, तब उसने इंदौर में समाज की पंचायत से शादी रोकने की गुहार लगाई। पंचायत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद इंदौर कलेक्टर को पत्र लिखकर युवक को देश से निकाला (Deport to Pakistan) देने की मांग की।

एडीएम कर रहे जांच : कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि किशोर कोडवानी ने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत की थी, जिसकी जांच के लिए एडीएम को निर्देशित किया गया है। जैसे ही रिपोर्ट मिलती है, वैसे ही कार्रवाई की जाएगी।

पाकिस्तान की दोनों के पास नागरिकता : किशोर कोडवानी ने बताया कि युवक सिंधी परिवार से आता है। वह लॉन्ग टर्म वीजा (Pakistani Citizen Visa for India) पर भारत आया था और इंदौर में रहने लगा। वो यहां व्यापार भी करता है। उसने प्रॉपर्टी भी खरीदी है और अपनी पत्नी को इंदौर भी लाया था। हालांकि, अभी उसकी पत्नी पाकिस्तान में है। पत्नी को जब दिल्‍ली की दूसरी लडकी से उसकी सगाई के बारे में पता चला तो उसने किशोर कोडवानी से मदद मांगी। इसके बाद उन्होंने कलेक्टर को इसकी जानकारी दी।

भारत आने वाली थी पत्‍नी : बता दें कि जैसे ही निकिता को अपने पति की शादी के बारे में जानकारी मिली, वो शिकायत करने के लिए भारत आने वाली थी। भारत आने का वीजा और टिकट करा लिया। लेकिन इसी बीच दोनों देशों में तनाव शुरू हो गया। ऐसे में वो नहीं आ सकीं। अब वह मदद मांग रही है। उसने बताया कि दोनों ने पाकिस्तान में शादी की है। शादी के फोटो और वहां की नागरिकता भी दिखाई है कि वो दोनों पाकिस्तान के ही रहने वाले हैं।

शादी रोकेगी पंचायत : पूरा मामला सामने आने के बाद निकिता ने समाज की पंचायत से शादी रुकवाने की गुहार लगाई है और वाट्सअप पर शिकायत भेजी है। पंच किशोर कोडवानी ने बताया कि हमने प्रशासन से विक्रम को फिर पाकिस्तान भेजने की मांग की है। उसने भारत सरकार की अनुमति के बगैर इंदौर में संपत्ति भी खरीदी है। निकिता ने पंचायत को विवाह के प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ भी भेजे है। इसके अलावा देश में युवक द्वारा खरीदी गई संपत्ति  की जांच करने की भी मांग की है।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CJP ने फिर दी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी, सरकार की वादाखिलाफी पर भड़की पार्टी, एक्स पर क्या बोले आशुतोष रांका

क्या विपक्ष के नेता पद से बर्खास्त होंगे राहुल गांधी, निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल

Honda QC3 vs Honda Activa e: जानिए दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में क्या है बड़ा अंतर, कौन है ज्यादा प्रैक्टिकल?

बिहार छात्र आंदोलन पर AK-47 से फायरिंग करने वाला सिपाही सस्पेंड, भाजपा सांसद संबित पात्रा घिरे

विदेशी मीडिया ने CJP की जीत पर क्या कहा, पाकिस्तान से लेकर मिडिल-ईस्ट और अमेरिका में सुर्खियों में 'कॉकरोच'

सभी देखें

योगी सरकार की उपलब्धि, 7 लाख से अधिक आवासीय रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने में यूपी दूसरे स्थान पर

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में बवाल, प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से मचा हंगामा, माफी की उठी मांग

Jio का बड़ा धमाका, 33.3 लाख नए एक्टिव मोबाइल सब्सक्राइबर जुड़े, 5G और वायरलाइन में भी नंबर-1

Priyanka Gandhi : संसद किसी की जागीर नहीं, छात्र न्याय मांग रहे थे भीख नहीं, छात्रों पर पैलेट गन क्यों चली? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

इंदौर में बिना प्रिस्‍क्रिप्‍शन बिक रही थी गर्भपात की दवाएं, एक मेडिकल सील, 6 को नोटिस

अगला लेख