Hanuman Chalisa

हिमाचल में गड्ढे में गिरी स्‍कूल बस, 6 बच्चों और चालक की मौत

Updated: शनिवार, 5 जनवरी 2019 (17:27 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक बस के गहरे गड्ढे में गिरने से छह बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए। हादसा सुबह करीब आठ बजे सानगढ़ में हुआ।


सिरमौर के पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा, डीएवी स्कूल की एक निजी बस गहरे गड्ढे में गिर गई। स्कूल के छह बच्चों और बस चालक की हादसे में मौत हो गई। मालपानी ने बताया कि समीर (5), आदर्श (7), कार्तिक (14) और चालक रामस्वरूप (40) की मौके पर ही मौत हो गई। अभिषेक और उसकी बहन संजना और नैतिक चौहान ने नाहन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल 12 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि 12 घायलों में 10 स्कूली बच्चे संध्या, रक्षिता, अंजलि, राजीव, आयुष, वैष्णवी, ध्रूव, मन्नत, आरुषि और सुंदर सिंह हैं।

सिरमौर के उपायुक्त ललित जैन ने सानगढ़ के उप प्रभागीय मजिस्ट्रेट राजेश धीमन को घटना की विस्तृत जांच करने और 15 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। जैन ने धीमन को मृतकों के परिवार वालों को 20,000 रुपए और घायलों को 10,000 रुपए की तत्काल मदद मुहैया कराने को भी कहा है।
सांकेतिक फोटो

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

कच्चे तेल में आग लगने से पाकिस्तान का बुरा हाल! पेट्रोल बचाने के लिए लागू हो सकता है 'लॉकडाउन'

वडोदरा में गणेशोत्सव पर पीएम मोदी की अपील का असर: पंडालों की संख्या बढ़कर 1,800 हुई, सुरक्षा और स्वच्छता पर जोर

यूपी में 31000 से अधिक PRD जवानों, रसोइयों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा, मिलेगा 5 लाख तक का फ्री इलाज!

कैसा है 2027 यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का ‘नीला दांव’

Top News: 2000 से ऊपर UPI पर MDR, भारत-चीन पर 100% टैरिफ की तैयारी; पढ़ें 5 बड़ी खबरें

अगला लेख