Hanuman Chalisa

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल बोले, राष्ट्रीय मीडिया ने कश्मीर को बना दिया खलनायक

शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018 (23:04 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शुक्रवार को राष्ट्रीय मीडिया द्वारा कश्मीर की नकारात्मक छवि बनाए जाने पर नाखुशी जाहिर करते हुए कहा कि चौथे स्तंभ द्वारा घाटी में हासिल की गई उपलब्धियों को रेखांकित नहीं किया जाता है।
 
 
यहां आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने अपने गृह राज्य उत्तरप्रदेश और घाटी में समानता का जिक्र करते हुए कहा कि कोई नहीं जानता कि उत्तरप्रदेश के मुर्दाघरों में रोजाना 5 से 10 लाशें पड़ी रहती हैं लेकिन जब कश्मीर में एक भी मौत होती है तो यह बात राष्ट्रीय सुर्खियां बन जाती हैं।
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली में कश्मीर को खलनायक (मीडिया के द्वारा) बनाया गया है। कश्मीर में जो कुछ दिखाया जाता है, वह खराब ही दिखाया जाता है। अगर कश्मीर में एक मौत होती है तो इसे मीडिया में प्रमुखता से छापा जाता है। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मीडिया घाटी की सकारात्मक खबरों की उपेक्षा करता है।
 
उन्होंने कहा कि क्या आपने कहीं खबर पढ़ी है कि 40 दिनों में 1,000 चिकित्सकों को भर्ती किया गया या 9 चरणों में हुए पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए हैं। इन चुनावों में मत प्रतिशत पंजाब में हाल ही में हुए चुनावों से कहीं अधिक है और कोई भी मारा नहीं गया। लेकिन अखबारों ने इस सकारात्मक पहलू को कोई तवज्जो नहीं दी। राज्यपाल ने युवाओें की खासकर खेल के क्षेत्र में उनके द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों के लिए सराहना की। 

Show comments

PoK में विरोध प्रदर्शन पर MEA का बड़ा बयान, Hormuz और Pakistan को लेकर क्या है भारत का प्लान

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

सभी देखें

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा यू-टर्न, होर्मुज पर 20% शुल्क का फैसला वापस, अब खाड़ी देशों से करेंगे अरबों डॉलर के निवेश सौदे

सोनम वांगचुक को मिला विपक्ष का साथ, केजरीवाल-अखिलेश ने की यह अपील, क्‍या अब तोड़ेंगे अनशन?

UPSSSC X-Ray Technician Result Out : 377 उम्मीदवारों का चयन, आयोग ने जारी की मेरिट सूची

यूपी में सरकारी भर्ती हुई स्मार्ट, योगी सरकार ने शुरू किया OTR सिस्टम, अब बार-बार फॉर्म भरने की जरूरत नहीं

पहले भी विवादों में रहे बाबा बागेश्वर के भाई शालिग्राम गर्ग, जानिए अब क्या है नया विवाद

अगला लेख