ganesh chaturthi
✕

तीन राज्यों को जीतने के बाद राहुल गांधी अब 'पप्पू' नहीं रहे : फारुख अब्दुल्ला

Updated: शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018 (22:46 IST)
कोलकाता। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख डॉ. फारुख अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अब 'पप्पू' नहीं रहे और उन्होंने 3 प्रमुख हिन्दीभाषी राज्यों के चुनावों को जीतकर बतौर नेता अपनी क्षमताएं साबित कर दी हैं।
 
 
एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि भाजपा की पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित रथयात्रा की आवश्यकता क्या है? उन्होंने आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा कि क्या पार्टी खुद को हिन्दुओं की रक्षक के तौर पर पेश करना चाहती है।

अब्दुल्ला ने कहा कि राहुल गांधी अब पप्पू नहीं रहे। उन्होंने 3 राज्यों को जीतकर अपनी योग्यता का प्रदर्शन कर दिया है। गौरतलब है कि भाजपा और अन्य कुछ दल गांधी पर व्यंग्य करते हुए उन्हें प्राय: 'पप्पू' की संज्ञा देते हैं।
 
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक जैसे संस्थानों को मौजूदा सत्ता ने गंदा कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश को मजहब के आधार पर बांटने की कोशिशें की जा रही हैं। जिस तरह से मुसलमानों के धर्म और उनके तौर-तरीकों में हस्तक्षेप किया जा रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख