Narak Chaturdashi
✕

गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फंदे पर लटके हुए दिया बच्चे को जन्म

Updated: शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018 (22:28 IST)
कटनी (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के कटनी में गरीबी से तंग आकर 9 महीने की एक गर्भवती महिला ने कथित रूप से पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी दौरान उसका प्रसव हो गया और नवजात शिशु नाल में फंसकर अपनी मृत मां के पैरों से लटकता हुआ जिंदा मिला। वह स्वस्थ है।
 
 
मौके पर पहुंची सब इंस्पेक्टर कविता साहिनी ने बताया कि कटनी न्यू जंक्शन पुलिस स्टेशन इलाके में संतोष ठाकुर की पत्नी लक्ष्मी ने अपने घर में मवेशियों की बाड़े में फांसी लगाकर आत्महत्या की ली। वह 9 महीने की गर्भवती थी।
 
उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह संतोष ने लक्ष्मी को फांसी पर लटकते हुए देखा। उसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्त्री रोग विशेषज्ञ को बुलाया। महिला को फंदे से नीचे उतारा गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ ने तब कहीं जाकर गर्भनाल काटा और बच्चे को कटनी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वह स्वस्थ है। संतोष खेतिहर मजदूर है।
 
उन्होंने कहा कि जब मैं मौके पर पहुंची, उस वक्त लक्ष्मी मर चुकी थी। उसी बीच मैंने अचानक देखा कि उसके पैरों से लटकता हुआ जिंदा एक नवजात बच्चा है, जो मृत महिला के गर्भनाल में जुड़ा हुआ था और उसके पैरों से लटका हुआ था। कविता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अत्यधिक गरीबी के चलते महिला ने आत्महत्या की है। इस महिला का यह 5वां बच्चा है। अत्यधिक गरीबी के चलते वह अपने बच्चों का लालन-पालन ठीक से नहीं कर पा रही थी। (भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख