Daily Horoscope
✕

सपना चौधरी के कार्यक्रम में पुलिस ने चलाईं लाठियां, मची अफरा-तफरी, एक की मौत

Updated: शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (13:47 IST)
बिहार के बेगूसराय जिले में मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम में उनको देखने के लिए लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई। इसके चलते पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके कारण कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई। भगदड़ में कुछ लोगों के घायल होने के समाचार हैं, जबकि एक युवक के मरने की भी खबर है। 
 
उल्लेखनीय है कि सपना के डांस का अपने एक अलग अंदाज है। उन्हें देखने के लिए हरियाणा और आसपास के राज्यों में काफी भीड़ जुटती है। उनका 'तेरी आंख्या का जो काजल है..' गीत पर डांस काफी लोकप्रिय है। 
 
जानकारी के मुताबिक बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र भरौल में छठ महोत्सव के मौके पर सपना चौधरी के डांस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर सपना चौधरी ने मंच पर जैसे ही डांस शुरू किया तभी भीड़ अनियंत्रित हो गई। तभी करीब 300 मीटर लंबा और 150 मीटर चौड़ा पंडाल अचानक धराशायी हो गया।
 
इतना ही नहीं लोग बैरीकडिंग तोड़कर मंच पर जाने की कोशिश करने लगे, तभी पुलिस को उन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।  पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने से कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
 
खबर के मुताबिक इस हादसे में घायलों में भगवानपुर थाना क्षेत्र के बदिया गेहूंनी निवासी अशोक पासवान के 20 साल के बेटे सज्जन कुमार की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक की मौत टैंपो पलटने के कारण हुई है। 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख