ganesh chaturthi

राउत ने साधा BJP पर निशाना, कहा महाराष्ट्र में शिवाजी फैन क्लब और गुजरात में औरंगाबाद फैन क्लब चलता है

Updated: शनिवार, 27 जुलाई 2024 (16:47 IST)
Sanjay Raut targeted BJP: शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने शनिवार को कहा कि छत्रपति शिवाजी के 'फैन क्लब' (प्रशंसकों) की हुकूमत महाराष्ट्र में चलती है जबकि 'औरंगाबाद फैन क्लब' (Aurangabad Fan Club) की हुकूमत गुजरात में चलती है, जहां मुगल बादशाह का जन्म हुआ था।
 
राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग उनकी पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे से ठीक उसी तरह प्यार करते हैं, जैसे वे उनके पिता एवं शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे से करते थे और 'गुजरात से औरंगजेब के मित्र' शिवसेना को खत्म नहीं कर सकते।

ALSO READ: पुणे BJP अधिवेशन में बोले अमित शाह, शरद पवार भ्रष्टाचार के सरगना, उद्धव ‘औरंगजेब फैन क्लब’ के प्रमुख
 
राज्यसभा सदस्य ने कहा कि शिवसेना का जन्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों से हुआ है। उन्होंने कहा कि यह छत्रपति शिवाजी महाराज का महाराष्ट्र है। यहां 'शिवाजी फैन क्लब' का शासन चलता है। भाजपा और गुजरात में 'औरंगजेब फैन क्लब' का शासन चलता है, क्योंकि औरंगजेब का जन्म वहीं (गुजरात में) हुआ था।
 
राउत की टिप्पणी हाल में पुणे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य सम्मेलन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए बयान के बाद आई है। शाह ने शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को 'औरंगजेब फैन क्लब' का प्रमुख करार दिया था और कहा था कि वे '1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन के लिए क्षमादान मांगने वाले लोगों के साथ बैठे' हैं।

ALSO READ: मालेगांव में CM योगी बोले, कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा
 
शाह ने कहा था कि औरंगजेब फैन क्लब क्या है? जो (26/11 आतंकवादी हमले के दोषी) कसाब को बिरयानी खिलाते हैं, जो याकूब मेमन के लिए क्षमादान मांगते हैं, जो (विवादित इस्लामी उपदेशक) जाकिर नाइक को शांति दूत पुरस्कार देते हैं और जो (प्रतिबंधित इस्लामी संगठन) पीएफआई का समर्थन करते हैं। उद्धव ठाकरे को इन लोगों के साथ बैठने में शर्म आनी चाहिए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख