शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Sanjay Raut says eknath shinde is true shivsanik
Written By
Last Updated : बुधवार, 22 जून 2022 (18:30 IST)

संजय राउत ने एकनाथ शिंदे को बताया सच्चा शिवसैनिक

संजय राउत ने एकनाथ शिंदे को बताया सच्चा शिवसैनिक - Sanjay Raut says eknath shinde is true shivsanik
मुंबई। शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के महाराष्ट्र के कुछ बागी विधायकों के साथ गुवाहाटी चले जाने के बीच पार्टी सांसद संजय राउत ने शिंदे को सच्चा शिवसैनिक बताया। उन्होंने कहा कि वह शिंदे के साथ संवाद कर रहे हैं और अभी तक हुई बातचीत सकारात्मक रही है।
 
राउत ने मुंबई में पत्रकारों से कहा कि शिंदे ने पार्टी के समक्ष कोई शर्त नहीं रखी है और उनके साथ मौजूद अन्य शिवसेना नेताओं के साथ भी बातचीत जारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि शिंदे तथा अन्य बागी विधायक पार्टी के साथ आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी गलतफहमी को दूर किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि शिंदे के लिए पार्टी छोड़ना मुश्किल है और हमारे लिए उन्हें छोड़ना मुश्किल होगा। हमारी बातचीत जारी है। हमने आज सुबह भी एक घंटे बात की। शिंदे के साथ मौजूद अन्य विधायकों के साथ भी बातचीत जारी है।
 
शिवसेना के प्रमुख प्रवक्ता ने कहा कि उनके साथ हमारी बातचीत सौहार्दपूर्ण तरीके से जारी है और अभी तक हुई बातचीत सकारात्मक रही है।
 
बागी विधायकों के गुवाहाटी जाने के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा कि उन्हें जाने दें। गुवाहाटी में अच्छे जंगल हैं। विधायकों को देश देखना चाहिए, इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलेगी।
राउत ने कहा कि शिंदे ने पार्टी के समक्ष कोई शर्तें नहीं रखी है। उन्होंने कहा कि वह एक शिवसैनिक हैं और ऐसा लगता है कि वह शिवसेना में ही रहेंगे और जीवनभर पार्टी में ही रहेंगे।
 
राउत ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच कोई कड़वाहट नहीं है। उन्होंने कहा कि शिंदे और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीच बेहद मजबूत संबंध है। राउत ने कहा कि ठाकरे राकांपा प्रमुख शरद पवार से भी बात करेंगे। पवार ने राज्य की सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार का गठन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
ये भी पढ़ें
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का इस्तीफा संभव, विधानसभा भंग करने के दांव पर फंसेगा पेंच