kundali milan
✕

संजय राउत का सवाल, सांसद मोहन डेलकर की मौत पर खामोशी कैसे छाई है?

Updated: रविवार, 28 फ़रवरी 2021 (15:07 IST)
मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर जिन लोगों ने हंगामा किया था वे दादर एवं नगर हवेली से लोकसभा सदस्य मोहन डेलकर की रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत पर खामोश क्यों हैं।
 
केंद्रशासित प्रदेश से निर्दलीय सांसद 58 वर्षीय डेलकर 22 फरवरी को दक्षिण मुंबई स्थित एक होटल के कमरे में पंखे से लटके पाए गए थे। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से गुजराती भाषा में लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था।
 
शिवसेना के मुखपत्र सामना के साप्ताहिक कॉलम ‘रोकटोक’ में राउत ने कहा कि एक अभिनेता की मौत और एक अभिनेत्री द्वारा कराए गए अनधिकृत निर्माण को ढहाने के मामले ने खूब सनसनी पैदा की, लेकिन सात बार लोकसभा के सदस्य रहे डेलकर की संदिग्ध परिस्थियों में मौत पर खामोशी कैसे छाई है।
 
उन्होंने कहा कि डेलकर जिनके दिल्ली और गुजरात में मकान हैं, ने सोचा होगा कि मुंबई पुलिस उनके सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई करेगी और गुनहगार को पकड़ेगी। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख