ganesh chaturthi

सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, विधानसभा चुनाव के बाद भी नीतीश का समर्थन करेगी भाजपा

चौधरी ने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) किसी नए चेहरे को आगे बढ़ा सकता है।

Updated: शुक्रवार, 7 मार्च 2025 (10:39 IST)
Big statement of Samrat Choudhary: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) जनता दल (United) के अध्यक्ष नीतीश कुमार का एक और कार्यकाल के लिए समर्थन करेगी। चौधरी ने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) किसी नए चेहरे को आगे बढ़ा सकता है।
 
चौधरी ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि कुमार के बेटे निशांत का पार्टी में आना उनका (नीतीश कुमार का) व्यक्तिगत और जद (यू) का आंतरिक मामला है। उन्होंने राज्य में राजग के मुख्य प्रतिद्वंद्वी तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद द्वारा मात्र प्रतिनिधि करार दिया।ALSO READ: बिहार पहुंचा औरंगजेब विवाद, JDU नेता खालिद अनवर के बयान से बढ़ी भाजपा जदयू गठबंधन की दूरी?
 
राजग में मुख्यमंत्री के चेहरे पर बयान : यह पूछे जाने पर कि अगले बिहार विधानसभा चुनाव में राजग में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होंगे, इस पर चौधरी ने कहा कि बिहार की राजनीति में यह पूरी तरह से स्पष्ट है कि राजग के नेता नीतीश कुमार हैं। वह 1996 से गठबंधन के नेता हैं। भारतीय जनता पार्टी इनके नेतृत्व में सहज रही है। कल भी नीतीश थे, आज भी नीतीश हैं और कल भी नीतीश कुमार ही रहेंगे।
 
नीतीश  के पुत्र निशांत की क्या भूमिका रहेगी? : यह पूछे जाने पर कि इन दिनों नीतीश कुमार के 47 वर्षीय पुत्र निशांत के राजनीति में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है ऐसे में उनकी क्या भूमिका रहेगी, इस पर चौधरी ने कहा कि वह नीतीशजी का व्यक्तिगत मामला है और जनता दल यूनाइटेड के अंदर की बात है। हम नीतीश कुमारजी के साथ समझौते में है और जनता दल यूनाइटेड का जो निर्णय होगा, उसके साथ हम लोग खड़े रहेंगे। उपमुख्यमंत्री ने अपने पूर्ववर्ती और वर्तमान में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा कई लोकलुभावन वादों के माध्यम से पैदा की गई चर्चा को भी हल्के में लिया।ALSO READ: Bihar Politics: चुनाव के बाद फिर खेला, PK ने बता दिया CM नीतीश का अगला प्लान, नए दावे से बिहार में सियासी हलचल तेज
 
बिहार विधानसभा के जारी सत्र में विपक्षी नेता के साथ बहुत तल्ख बहस और नोक-झोंक होने के बारे में पूछे जाने पर चौधरी ने कहा कि लालूजी के प्रतिनिधि हैं तेजस्वी यादव। लालूजी कह देंगे कि तेज प्रताप आज से हमारा नेता होगा तो कल से बिहार की जनता तेजस्वी को पहचानना भूल जाएगी। लालूजी कह देंगे कि मीसा भारती हमारी नेता हैं तो कल से लोग इन्हें पहचानना भूल जाएंगे। वे लालूजी के प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रहे हैं। पहले राबड़ी देवी काम कर रही थीं आज तेजस्वी यादव काम कर रहे हैं। यह स्वाभाविक है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख