Hanuman Chalisa
✕

Samrat Choudhary : 9 साल में ही सम्राट चौधरी कैसे बने मोदी-शाह की पसंद, मिला RSS का साथ

Updated: मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 (19:18 IST)
बिहार में नीतीश कुमार के युग का अंत हो गया। नीतीश कुमार ने राज्यसभा का सांसद बनने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। पटना में विधायक दल की बैठक में उनके नाम का ऐलान किया गया। सम्राट चौधरी यूं ही नहीं मोदी और शाह की भरोसेमंद लिस्ट में शामिल हुए। उनके बिहार के मुखिया के पद तक पहुंचने की यात्रा काफी दिलचस्प रही।

ओबीसी समुदाय से आने वाले सम्राट चौधरी कुशवाहा यानी कोइरी समाज से ताल्लुक रखते हैं। वे साल 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे। इसी साल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन से नाता तोड़कर एनडीए में शामिल हुए थे। तब सम्राट चौधरी पंचायती राज मंत्री बने थे। 9 साल में ही सम्राट चौधरी भाजपा जैसी कैडर बेस पार्टी में मुख्यमंत्री पद तक पहुंच गए हैं। अगस्त 2022 में जब नीतीश कुमार ने फिर से एनडीए का दामन छोड़ा था, तब बीजेपी ने सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया था।
ALSO READ: बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होंगे Samrat Choudhary, नीतीश युग का अंत
भाजपा में आने से पहले वे राजद अध्यक्ष लालू यादव की टीम के सिपाही हुआ करते थे। उनके पिता शकुनी चौधरी भी कभी भाजपाई नहीं रहे। वे समता पार्टी का हिस्सा थे। सम्राट चौधरी दो बार परबत्ता से विधायक रहे, दो बार विधान परिषद के सदस्य रहे, कई विधायी और प्रशासनिक क्षेत्र में काम का अनुभव। दो बार के डिप्टी सीएम। 2024 में डिप्टी सीएम के साथ-साथ वित्त मंत्री बनाए गए।
ALSO READ: Nitish Kumar : नीतीश कुमार ने इस्तीफे के बाद किया पोस्ट, बोले- "नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग
नवंबर, 2025 में डिप्टी सीएम के साथ-साथ गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी भी मिली। 1990 में सक्रिय राजनीति में आने वाले सम्राट चौधरी 1995 में 89 दिनों के लिए जेल गए थे। बिहार विधान परिषद की साइट पर इस बात का जिक्र है। जीतनराम मांझी के मुख्यमंत्री रहते जब नीतीश कुमार से उनकी खटपट हुई थी तो सम्राट चौधरी ने राजद के कुछ विधायकों के साथ मांझी का साथ दिया था।

सम्राट चौधरी बीजेपी में उन नेताओं में शामिल हैं, जो आरएसएस बैकग्राउंड से नहीं आते हैं। नीतीश कुमार जब एनडीए से अलग होकर राजद के साथ गए थे, तब बीजेपी ने सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर सत्ता में वापसी की जिम्मेदारी सौंपी। उस वक्त सम्राट चौधरी ने भी नीतीश को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने तक सिर पर मुरेठा (पगड़ी) बांधे रखने का संकल्प लिया था। उनके इसी संकल्प से वे मुख्मयंत्री की कुर्सी तक पहुंच गए। Edited by : Sudhir Sharma

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

अगला लेख