ramcharitmanas

स्कूल में मासूम की मौत पर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Updated: रविवार, 10 सितम्बर 2017 (21:10 IST)
गुरुग्राम। गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल के अंदर दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की निर्मम हत्या को लेकर स्कूली बच्चों के अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने रविवार को लगातार दूसरे दिन भी उग्र प्रदर्शन किया और स्कूल के शीशे तोड़े और आसपास की दुकानों को आग लगा दी।

स्कूल में कई खामियां पाई : तीन सदस्यीय समिति ने आज देर शाम अपनी रिपोर्ट देते हुए कहा कि स्कूल में कई खामियां पाई गई। यहां पर बच्चों और कर्मचारियों के लिए अलग-अलग से कोई टॉयलेट नहीं था। स्कूल की दीवार टूटी थी और सीसीटीवी कैमरे भी खराब थे।
 
प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ जिसमें कुछ मीडियाकर्मियों को भी चोटें आई हैं। 

प्रदर्शनकारियों ने स्कूल के बाहर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोपी बताकर एक बस कंडक्टर को गिरफ्तार किए जाने तथा स्कूल की प्रिंसिपल को निलंबित किए जाने की कार्रवाई से अभिभावक संतुष्ट नहीं है और स्कूल का लाइसेंस रद्द किए जाने की मांग कर रहे हैं।

उनका कहना है कि कहीं कोई बात ऐसी है जिसे स्कूल प्रबंधन छुपा रहा है जिसमें पुलिस और प्रशासन उसका साथ दे रहे हैं। प्रद्युम्न के माता-पिता के साथ ही ज्यादातर अभिभावक इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे हैं।
 
इस बीच हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि स्कूल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई होगी। पूर्व सांसद पप्पू यादव पीड़ित परिवार से मिले और इंसाफ के लिए हमेशा साथ देने की बात कही। 
 
पुलिस ने गुरुग्राम के एक स्कूल में सात साल के बच्चे की निर्मम हत्या के मामले में जांच पूरी कर सात दिन के अंदर आरोपपत्र दाखिल करने का वादा किया। वकीलों ने भी आरोपी का केस लड़ने से इंकार कर दिया है। सीबीआई ने भी इस मामले में एक दो सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

प्रद्युम्न की मां पहले ही कह चुकी हैं कि हो सकता है कि उनके बच्चे ने स्कूल के बाथरूम में कुछ ऐसा देख लिया था जिसे छुपाने के लिए उसकी हत्या कर दी गई।
 
हालांकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यह आश्वासन दिया है कि बच्चे के हत्यारे को बख्शा नहीं जाएगा, लेकिन अभिभावक किसी भी बात पर यकीन करने को तैयार नहीं है और स्कूल के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को सात साल के मासूम प्रद्युम्न की लाश स्कूल के बाथरूम से मिली थी। इस मामले में पुलिस ने स्कूल के बस कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार किया है।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

लोगों को बोल्ड महिलाएं पसंद नहीं, हां, मैंने शराब पी थी, कोई रिग्रेट नहीं, नोएडा में गार्ड्स को गालियां देने वाली महिला का बयान

ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मेंं युवा वोटर्स को पार्टी से जोड़ने और मिशन 2028 की बनेगी रणनीति

नेपाल की ग्लेशियर बाढ़ ने बजाई कश्मीर के लिए खतरे की घंटी, बढ़ती ग्लेशियल झीलें बन सकती हैं तबाही की वजह

नक्सल प्रभावित रहे ग्राम बोंदारी में विकास की नई सुबह, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्रामीणों से किया संवाद

राहुल गांधी का BJP-RSS पर सीधा हमला, 'शुद्धीकरण' को बताया आधुनिक छुआछूत, PM से FIR दर्ज कराने की मांग

अगला लेख