Daily Horoscope
✕

नोटबंदी के बाद सबसे बड़ी कार्रवाई, 96 करोड़ के पुराने नोट बरामद

Updated: बुधवार, 17 जनवरी 2018 (10:47 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश की औद्योगिक राजधानी माने जाने वाले कानपुर में 96 करोड़ रुपए के पुराने नोट बरामद हुए हैं। इस सिलसिले में कुछ बड़े कारोबारियों समेत 16 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
 
पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) अनुराग आर्य ने बुधवार को यहां बताया कि पुलिस की अपराध शाखा ने स्वरूपनगर, गुमटी, जनरलगंज और 80 फुट रोड स्थित व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ छापा मारकर बंद हो चुके 1,000 और 500 नोटों की लगभग 96 करोड़ की  करंसी बरामद की गई। इस सिलसिले में 16 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
 
आर्य ने आशंका जताई कि इन नोटों को हवाला के जरिए या अन्य माध्यमों से औने-पोने दामों में बदलने की योजना थी। उनका कहना था कि पहले मोहित और संतोष नामक 2 लोगों को पकड़ा गया। उनसे हुई पूछताछ के आधार पर बिल्डर एवं कपड़ा कारोबारी आनंद खत्री, मोहित के अलावा प्रोफेसर संतोष समेत 16 लोगों हिरासत में लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि कारोबारी आनंद खत्री के यहां से सबसे अधिक पुराने नोट बरामद किए गए हैं।
 
पकड़े गए लोगों में हैदराबाद के भी 2 व्यक्ति शामिल हैं। कानपुर में नोटबंदी के बाद अब तक की कार्रवाई में सबसे पुराने नोट बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि छापे के दौरान उनके अलावा पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) डॉ. गौरव ग्रोवर और अन्य अधिकारी शामिल थे। छापे में मिले पुराने नोट की गिनती का काम अभी जारी है। पकड़े गए लोगों से सघन पूछताछ जारी है। (वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

अगला लेख