ramcharitmanas

रोहिंग्या अजमेर में गिरफ्तार, सात साल से रह रहा था

Updated: शुक्रवार, 10 नवंबर 2017 (15:39 IST)
अजमेर। राजस्थान में अजमेर शहर के दरगाह थाना क्षेत्र में पिछले सात सालों से फर्जी कागजात के आधार पर रह रहे रोहिंग्या अमानुल्लाह को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
 
अमानुल्लाह की पहचान रोहिंग्या मुसलमान के रूप में हुई है। आरोपी की पहचान उस समय हुई जब पत्नी से झगड़ा होने के बाद उसकी पत्नी थाने में शिकायत लेकर पहुंची। दरगाह थाना सूत्रों के अनुसार पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया। जब उससे पूछताछ की गई तो वह म्यांमार का मूल निवासी निकला।
 
आरोपी के पास से भारत सरकार द्वारा जारी शरणार्थी का दस्तावेज मिला जिसके आधार पर वह कलकत्ता और उसके बाद जम्मू कश्मीर में भी शरणार्थी की जिंदगी गुजर बसर कर चुका है। लेकिन पिछले सात सालों से वह दरगाह क्षेत्र में शरणार्थी बना हुआ है और यहीं रहते उसने फर्जी कागजातों के आधार पर आधार कार्ड आदि तैयार करा लिए।
 
थाना पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ सभी दस्तावेज जब्त कर लिए और उससे पूछताछ कर रही है कि उसकी यहां रहते क्या गतिविधि रही। वह यहां किन लोगों के संपर्क में है। गौरतलब है कि रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर देश में चर्चा का माहौल आज भी गर्म है और ऐसे समय में गोपनीय तरीके से फर्जी कागजातों के आधार पर पकड़े गए उक्त आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न लगा रही है।  
       
उल्लेखनीय है कि गत माह मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में किए गए जनसंवाद के दौरान की गई शिकायत पर मुख्यमंत्री ने दरगाह क्षेत्र से सात दिनों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को खदेड़कर वापस वतन भिजवाने के निर्देश जिला कलेक्टर गौरव गोयल को दिए थे, लेकिन करीब एक माह होने के बावजूद इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसी बीच, म्यांमार मूल के रोहिंग्या मुसलमान की गिरफ्तारी ने नया सवाल खड़ा कर दिया। (वार्ता)
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख