dharma sangrah

Renukaswamy Murder Case : कन्नड़ अभिनेता दर्शन की मुश्किलें बढ़ीं, 4 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा

Updated: शनिवार, 22 जून 2024 (18:29 IST)
Renukaswamy murder case : कर्नाटक में बेंगलुरु की एक अदालत ने कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीप को रेणुकास्वामी हत्या मामले में शनिवार को 4 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दर्शन के साथियों विनय, प्रदोष और धनराज को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अभिनेता 11 जून से पुलिस हिरासत में है। अभिनेता के प्रशंसक रेणुकास्वामी ने दर्शन की मित्र पवित्रा गौड़ा को अश्लील संदेश भेजे थे।
ALSO READ: कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा पॉक्सो मामले में CID के समक्ष हुए पेश
दर्शन की मित्र पवित्रा गौड़ा सहित 13 अन्य आरोपियों को दो दिन पहले 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में अब तक कुल 17 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभिनेता के प्रशंसक रेणुकास्वामी ने गौड़ा को अश्लील संदेश भेजे थे। रेणुकास्वामी ने अभिनेत्री गौड़ा के सोशल मीडिया अकाउंट पर टिप्पणी कर उन पर अभिनेता व उनकी पत्नी के बीच दरार पैदा करने का आरोप लगाया था।
ALSO READ: रेणुकास्वामी हत्याकांड : CM सिद्धारमैया बोले- अभिनेता दर्शन को बचाने का मुझ पर कोई दबाव नहीं
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रेणुकास्वामी ने अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया था और आपत्तिजनक संदेश पोस्ट किए थे। इससे दर्शन नाराज हो गए और उसकी हत्या कर दी गई। रेणुकास्वामी का शव नौ जून को सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के बगल में एक नाले के पास से बरामद किया गया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख