dharma sangrah
✕

Weather Update : दिल्ली में ठंड से मिली राहत, 26 डिग्री रहा पारा, वायु गुणवत्ता में भी हुआ सुधार

Updated: शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024 (00:40 IST)
Relief from cold in Delhi : राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुधरकर 'खराब' श्रेणी में पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।
 
आईएमडी के मौसम बुलेटिन में बताया गया कि दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत से 34 प्रतिशत के बीच रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 279 यानी 'खराब' श्रेणी में रहा जो पहले 'बहुत खराब' श्रेणी में था। एक्यूआई बुधवार को सुबह नौ बजे 356 था।
 
शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है। सुबह साढ़े बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।
 
मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान साफ रहने और सुबह में मध्यम कोहरा रहने का अनुमान लगाया है। वहीं न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: नौ और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

खतरनाक हुआ चक्रवात 'अकवान', समुद्र में उठेंगी 2 मीटर ऊंची लहरें; 2 लाख लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारी

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट को घेरा

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

अगला लेख