शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Rave party
Written By
Last Modified: हैदराबाद , मंगलवार, 9 दिसंबर 2014 (19:55 IST)

हैदराबाद में रेव पार्टी का पर्दाफाश, 30 लोग गिरफ्तार

हैदराबाद में रेव पार्टी का पर्दाफाश, 30 लोग गिरफ्तार - Rave party
हैदराबाद। साइबराबाद पुलिस ने यहां एक रेव पार्टी का पर्दाफाश करने का दावा किया है और आठ महिला डांसरों समेत 30 लोगों को गिरफ्तार किया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, पुलिस के विशेष अभियान दल ने सोमवार को आधी रात के बाद यहां मोइनाबाद में एक गेस्ट हाउस में एक रेव पार्टी पर छापा मारा और आठ महिलाओं समेत 30 लोगों को गिरफ्तार किया। इन आठों महिलाओं में चार मुम्बई की और चार हैदराबाद की हैं। 
 
ज्यादातर पुरुष मुम्बई के रहने वाले हैं और वे यहां एक कार्यक्रम में आए थे। एसओटी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ई रामचंद्र रेड्डी ने बताया कि महिलाएं अश्लीलता फैलाने के आरोप में गिरफ्तार की गईं। वे आधे कपड़ों में थीं। गेस्ट हउस से पांच कारें और 1.25 लाख रुपए नकद, शराब की बोतलें और संगीत उपकरण भी जब्त किए गए।
 
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजक दिलीप जैन पहले भी इसी अपराध में जवाहरनगर से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कल रात की घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया है। (भाषा)