शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Rape in hotel
Written By
Last Modified: मथुरा , मंगलवार, 7 अप्रैल 2015 (10:24 IST)

दिल्ली की लड़की से होटल में बलात्कार

दिल्ली की लड़की से होटल में बलात्कार - Rape in hotel
मथुरा। दिल्ली की एक लड़की से एक होटल में बलात्कार किया गया। पुलिस ने इस संबंध में होटल संचालक को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार शाम दिल्ली से आई दो सहेलियां गोविंद नगर थाना क्षेत्र के केएमबी होटल में ठहरी थीं। एक युवती अपने बीमार बच्चे को दवा दिलाने चली गई।
 
शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि उसी दौरान होटल मालिक अशोक बिंदल ने उसके साथ दुष्कर्म किया और पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
 
उन्होंने बताया कि युवती ने रात में किसी तरह होटल से निकलकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
 
थानाध्यक्ष हरीश वर्धन ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। देर रात युवती का मेडिकल कराया गया। (वार्ता)