Daily Horoscope
✕

आखिर क्यों हारे राहुल गांधी के खास कहे जाने वाले रणदीप सिंह सुरजेवाला?

Updated: गुरुवार, 31 जनवरी 2019 (16:48 IST)
जींद। हरियाणा में जिंद विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस को करारा झटका लगा है। कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को यहां से उम्मीदवार बनाया था लेकिन जीतने की बात तो दूर रही, वे तीसरे नंबर पर लुढ़क गए। सुरजेवाला को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का खास माना जाता है लेकिन उनकी हार यहां कई सवाल छोड़ गई है।
 
 
हरियाणा में भाजपा की सरकार है और यहां पर राहुल गांधी के खास कहे जाने वाले सुरजेवाला का जादू नहीं चला। अलबत्ता भाजपा के उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा ने बाजी मारी। मिड्ढा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह चौटाला को 12,000 से अधिक मतों से शिकस्त दी।
भाजपा ने यह सीट मुख्य विपक्षी दल इनेलो से छीनी है।
 
जींद के उपायुक्त सह निर्वाचन अधिकारी अमित खत्री ने बताया कि मिड्ढा ने यह चुनाव 12,935 मतों के अंतर से जीता है। इनेलो विधायक हरिचंद मिड्ढा के निधन से यह सीट रिक्त हुई थी। सुरजेवाला की हार से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासी निराशा है। उनकी हार से यह सवाल भी उठ रहा है कि राज्य में इस दिग्गज नेता को क्यों हार का सामना करना पड़ा, वह भी उस स्थिति में जबकि कुछ महीनों बाद ही लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। राहुल गांधी की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता के बीच सुरजेवाला की हार को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

अगला लेख